फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न दवा न इंजेक्शन कीजिए ये योगासन, सिर दर्द गायब

Thu, 07 Dec 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 07 Dec 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Within one week you can get rid of your headache with the help of Anulom Vilom
आपने अक्सर सिर का दर्द ठीक करने के लिए कई तरह की दवाईयां और उपचार किए होंगे...पर क्या आप जानते हैं एक ऐसा भी योग है जिसे करने के एक हफ्ते के भीतर ही आप सालो पुराने दर्द से तुरंत राहत पा सकते हैं। आइए  जानते हैं क्या है इसे करने का सही तरीका। 


पढ़ें-दातुन के ये 5 फायदे सुन ब्रश यूज करना यकीनन भूल जाएंगे आप

 
Within one week you can get rid of your headache with the help of Anulom Vilom
fitness
सिर दर्द होने पर अक्सर लोग पेन किलर लेते हैं पर स्वास्थ्य की दृष्टि से ये बिल्कुल भी सही नही है। कई पेन किलर आपके शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसे में प्राणायाम की मदद से आप सिर दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं। सिर दर्द से निजात पाने के लिए आपको अनुलोम विलोम और कपालभाति प्राणायाम करना चाहिए। आइए जानते हैं इसे करने का क्या है सही तरीका। 


 
Within one week you can get rid of your headache with the help of Anulom Vilom
अनुलोम विलोंम
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं। इसके बाद अपने दाएं हाथ के अंगूठे से नाक के दाएं छिद्र को बंद कर बाएं छिद्र से 5 गिनती में सांस भरे।
-इसके बाद बाएं नाक के छिद्र को रिंग फिंगर से बंद कर दाहिनी नासिका से अंगूठे को हटा दें और अब दाईं नासिका से सांस को बाहर छोड़ें।
- इसके बाद अब यही प्रकिया बाईं नसिका के साथ करें। इस प्राणायाम को आप 5 से 15 मिनट तक कर सकते है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Within one week you can get rid of your headache with the help of Anulom Vilom
​कपालभाति प्राणायाम
​कपालभाति प्राणायाम मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले किसी खुली जगह पर पद्मासन में बैठ जाएं।
-इसके बाद नाक के दोनों छिद्रों से सांस को बाहर फेंकें और ऐसा करते हुए पेट को अंदर की ओर खींचकर रखें।
-इसके बाद एक बार फिर सांसों को अंदर खीचें और पेट को यथासम्भव बाहर जाने दे। शुरुआती दिनों में एक मिनट तक ऐसा करने की कोशिश करें और फिर क्रम धीरे-धीरे समय बढ़ाकर 15 मिनट तक करें ।
- इससे आपको मानसिक तनाव से काफी राहत मिलेगी साथ ही अगर आपके सिर में हमेशा दर्द बना रहता है तो इससे छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
Within one week you can get rid of your headache with the help of Anulom Vilom
लाभ
-
अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास करने से शुद्ध वायु अंदर जाती है और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकलती हैं। जिसकी वजह से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है।
-मस्तिष्क की विचार क्षमता गहरी होती है और एकाग्रता बढ़ती है।
-हृदय रोगी और उच्च रक्तचाप के मरीजों को अनुलोम-विलोम का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed