फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Yoga: सर्दियों की बीमारियों से बचने के लिए करें ये योगासन, खांसी-जुकाम और जोड़ों के दर्द से रहेंगे दूर

Thu, 21 Nov 2024 12:49 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 21 Nov 2024 12:49 PM IST
सार

सर्दियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहने के लिए तीन प्रभावी योगासनों का अभ्यास किया जा सकता है।

विज्ञापन
Winter Yoga Tips To Improve Immunity And Prevent Cough And cold yoga poses
सर्दियों की बीमारियों से बचने के लिए योग - फोटो : Adobe

Winter Yoga Tips : सर्दियां अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम लेकर आती हैं। इस मौसम में तापमान गिरने के साथ-साथ शरीर पर कई प्रभाव पड़ते हैं, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। कम धूप और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण ठंड के मौसम में विभिन्न प्रकार की बीमारियां बढ़ सकती हैं। इस समस्याओं में मुख्य रूप से सांस से जुड़ी दिक्कतें, त्वचा संबंधी समस्याएं, इन्फ्लूएंजा, मौसमी बुखार और खांसी-जुकाम शामिल हैं। इसके अलावा ठंड में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो सकती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सर्दियों में अपनी सेहत का ख्याल रखें। 



पौष्टिक खान-पान का ध्यान रखें। साथ ही शारीरिक गतिविधि बनाएं रखें।अगर आप सर्दियों में आप घर से बाहर वाॅक पर या जिम में व्यायाम करने नहीं जाना चाहते तो घर पर ही कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। कुछ प्रभावी योग क्रियाएं हैं जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती हैं और सर्दियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करती हैं। सर्दियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहने के लिए तीन प्रभावी योगासनों का अभ्यास किया जा सकता है।

Winter Yoga Tips To Improve Immunity And Prevent Cough And cold yoga poses
सेतुबंधासन - फोटो : Istock

सेतुबंधासन

सेतुबंधासन को ब्रिज पोज कहते हैं। इसमें शरीर का आकृति किसी पुल या सेतु जैसी बनाई जाती है। इस आसन को जमीन पर पीठ के बल लेटकर किया जाता है। घुटनों को मोड़ते हुए तलवों को जमीन पर रखते हैं। दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ते हुए सांस लेते हुए धीरे धीरे शरीर को ऊपर उठाते हैं।

सेतुबंधासन के अभ्यास से फायदे
 

सेतुबंधासन पीठ, टांगों और टखनों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक है। इससे पाचन बेहतर रहता है। तनाव और अवसाद की समस्या कम होती है। फेफड़े खुलते हैं और अस्थमा जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

Winter Yoga Tips To Improve Immunity And Prevent Cough And cold yoga poses
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

कपालभाति प्राणायाम

घर से बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो सर्दियों में घर बैठे प्राणायाम का अभ्यास करें।  कई प्रकार के प्राणायाम होते हैं। सर्दियों की बीमारियों से बचने के लिए कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास किया जा सकता है। कपालभाति प्राणायाम कफ रोग दूर करने में मदद करता है। इसके अभ्यास के लिए सुखासन मुद्रा में बैठकर लंबी सांस लेकर बाएं हाथ को नाभि के पास रखा जाता है और  दाएं हाथ से एक नाक को बंद करते हैं। गहरी सांस लेते हुए धीरे-धीरे सांस अंदर-बाहर की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Yoga Tips To Improve Immunity And Prevent Cough And cold yoga poses
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार कई आसनों का सेट है, जिसके अभ्यास से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। सूर्य नमस्कार करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। शरीर गतिशील होता है और मस्तिष्क शांत रहता है। इस आसन से सर्दियों में शरीर में गर्माहट का एहसास होता है और खांसी जुकाम की समस्या से बचाव होता है।

विज्ञापन
Winter Yoga Tips To Improve Immunity And Prevent Cough And cold yoga poses
yoga - फोटो : Adobe Stock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed