फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Yoga Tips: इन योग से ठंड में पाएं कई तरह के रोगों से छुटकारा

Fri, 17 Jan 2025 04:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 17 Jan 2025 04:54 PM IST
सार

योग के माध्यम से ठंड के मौसम में कई तरह के रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। इस लेख में ऐसे ही योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो  ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, पेट साफ करने समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं में असरदार हैं।

विज्ञापन
Winter Yoga Tips Immunity boosting yoga asanas for a disease free winter
ठंड के मौसम में योग - फोटो : istock

Winter Yoga Tips:  सर्दियों में लोगों को कई तरह की बीमारी घेर लेती है, जिसमें सामान्य संक्रमण से लेकर श्वास संबंधी समस्या और हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ना सामान्य है। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे घबराहट होने लगती है। साथ ही स्ट्रोक  का खतरा भी पैदा हो जाता है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द की परेशानी भी आम बात है। योगासनों के अभ्यास के जरिए इन सभी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जा सकता है, साथ ही कई बीमारियों के उपचार के रूप में भी योग प्रभावी है। योग के माध्यम से ठंड के मौसम में कई तरह के रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। इस लेख में ऐसे ही योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो  ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, पेट साफ करने समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं में असरदार हैं।

Winter Yoga Tips Immunity boosting yoga asanas for a disease free winter
सर्दी-जुकाम के लिए योग - फोटो : Freepik.com

छाती में जमा कफ निकालने के लिए योग

सर्दियों में बुजुर्ग और बच्चे ही नहीं,  युवा भी बुखार,जुकाम, दमा और खांसी के साथ अन्य संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। ऐसी परेशानियों से निपटने के लिए पक्षी आसन और विमानासन का अभ्यास एक-एक मिनट तक करें। सुबह और शाम ये आसन करने से छाती में जमा कफ बाहर निकलता है और जुकाम, खांसी व दमा से राहत मिलती है।

Winter Yoga Tips Immunity boosting yoga asanas for a disease free winter
कोलेस्ट्रॉल, हार्ट - फोटो : Adobe Stock

हृदय शक्ति बढ़ाने के लिए योग

लंबे समय तक उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों के लिए स्ट्रोक और हृदयघात का खतरा बढ़ जाता है। भीषण ठंड में अचानक बीपी बढ़ने से घबराहट महसूस होने लगती है। इसके अलावा सर्दियों में ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है। हृदय संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हृदय शक्ति सूक्ष्म क्रिया एक मिनट और उत्थितपदचालन दो मिनट तक सुबह और शाम कर सकते हैं। इससे हृदय को शक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Yoga Tips Immunity boosting yoga asanas for a disease free winter
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

पेट और पाचन के लिए योग

आंतों में मल सूखने, पेट में दर्द और पतले दस्त लगने या एसिडिटी और भूख न लगने जैसी समस्याओं से दूर करने के लिए दो से तीन गिलास पानी पीएं। इसके बाद उदर संचालन की क्रिया दो से चार मिनट कर लेने से पेट साफ होता है। भूख लगती है और एसिडिटी खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
Winter Yoga Tips Immunity boosting yoga asanas for a disease free winter
बिस्तर पर करें इन योगासनों का अभ्यास - फोटो : Adobe


Yoga Tips: भ्रामरी प्राणायाम के छह स्वास्थ्य लाभ, हर दिन अभ्यास से दिखेगा जल्द असर
 

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed