फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Why kids Frequently fell sick in winters

जानिए, सर्दी में बार बार क्यों बीमार होते हैं बच्चे, इन आदतों पर गौर करें

Sun, 07 Jan 2018 11:37 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Why kids Frequently fell sick in winters
छोटे बच्चे सर्दी की चपेट में जल्दी आते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, छोटे बच्चे साल में तकरीबन 6 से 7 प्रकार के बैक्टीरिया की चपेट में आते हैं। ऐसा क्यों, यह साफ-साफ कहना मुश्किल है। लेकिन यह सच है कि सर्दी में नाक बहना, पेट गड़बड़ होना या कोल्ड की समस्या से आपकी चिंता तो बढ़ ही जाती है। आप थोड़ी-सी देखभाल करके आप अपने बच्चे को सर्दी में सेहतमंद रख सकती हैं।
विज्ञापन

 

Why kids Frequently fell sick in winters
चीनी कम करें
क्या आपको मालूम है कि चीनी खाने से हमारा इम्यून सिस्टम पांच घंटे के लिए दब जाता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा पूरे दिन किसी न किसी चीज के माध्यम से चीनी खा रहा है, तो इसका प्रभाव उसके इम्यून पर भी होगा। इसलिए अपने बच्चे को दिन में कुछ ऐसा खाने के लिए भी दें, जिसमें चीनी न हो। प्रायः हर चीज में चीनी की मात्रा थोड़ी बहुत होती ही है। चाहे आपके बच्चे के नाश्ते में शामिल होने वाले सीरियल्स, ब्रांडेड जूस, दही आदि ही क्यों न हों? फास्ट फूड समेत पास्ता, सॉस आदि में भी चीनी होती है। ऐसे में जब बच्चे दिन भर इस तरह की चीजें खाते हैं, तो पूरे दिन उनकी इम्युनिटी दबी रहती है और इस वजह से खराब बैक्टीरिया और वायरस उन पर अटैक करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Why kids Frequently fell sick in winters
व्यायाम की आदत
व्यायाम अतिरिक्त वसा को ही नहीं जलाता है, बल्कि फेफड़ों को भी मजबूत बनाता है, दिमाग को तेज करने में मदद करता है और बच्चों की मसल्स को भी मजबूती देता है। हालांकि ठंड से बचाव की खातिर कुछ लोग बच्चे को बाहर नहीं खेलने देते। शारीरिक गतिविधियों के कम होने की वजह से भी वे तुरंत ठंड की चपेट में आ जाते हैं। अगर आप चाहती हैं कि वे स्वस्‍थ रहें, तो एक्सरसाइज आदि के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

Why kids Frequently fell sick in winters
फल और सब्जियां
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का करीब 80 फीसदी आंत में स्थित है और आंत में स्थित गुड बैक्टीरिया आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाकर रोग से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। ये गुड बैक्टीरिया हानिकारक बैक्टीरिया, एलर्जी आदि से बचाते हैं। ये खाने का पचाने में भी मदद करते हैं। इसलिए सर्दी में जल्दी पचने वाला आहार अपने बच्चे के भोजन में शामिल करें, साथ ही उनको विटामिन सी युक्‍त फल और सब्जियां उनके आहार में शामिल करें।

Why kids Frequently fell sick in winters
विटामिन डी के साथ नींद भी जरूरी
2009 में बाल चिकित्सा पर किए गए एक शोध के मुताबिक छोटे बच्चों के लिए सर्दी का महीना अधिक संवेदनशील होता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी हो, तो वे तुरंत ही वायरल इंफेक्‍शन की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में बच्चे में विटामिन डी की कमी को पूरा करें। कुदरती तौर पर शरीर को विटामिन डी देने के लिए दिन में कुछ समय धूप में जरूर बिताएं। यह न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि सर्दियों में होने वाले संक्रमण से लड़ने की ताकत भी देता है।
 

Why kids Frequently fell sick in winters
बच्चों को ज्यादा आराम की जरूरत होती है, ताकि उनका शरीर अगले दिन के लिए तैयार हो सके। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि जो बच्चे रात में आठ घंटे या उससे की ज्यादा हेल्दी नींद लेते हैं, उनके बीमार पड़ने की संभावना कम होती है। यहीं नहीं, अच्छी नींद का असर मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर भी पड़ता है, जिससे बच्चे स्कूल में फोकस रहते हैं। नींद की कमी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी प्रभावित करती है।

Why kids Frequently fell sick in winters
अनाज को कम करें
ज्यादा मात्रा में अनाज देना भी बच्चों के पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। उनके पाचनतंत्र के लिए ज्यादा अनाज पचाना मुश्किल हो सकता है। जैसे गेहूं से बनी ज्यादातर चीजों के इस्तेमाल से बचें। इनकी अधिकता से तनाव, कब्ज और नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए इन्हें एक दम से रोकने की नहीं, बल्कि उचित मात्रा में लें। क्वीनो और चावल का विकल्प ठीक है। इस मौसम में खासकर बच्चों के पैरों पर तेल की मालिश फायदेमंद होती है। मालिश उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती है।
बच्चे को समय की अहमियत समझाएं और उनमें समय पर करने की आदत विकसित करें। स्कूल का होमवर्क हो या अन्य कोई छोटे-छोटे काम, अगर निर्धारित समय पर उसे पूरा करने की आदत उनमें होगी, तो कई तनावों से वे दूर रहेंगे। तनाव से दूरी मतलब सेहतमंद जिंदगी।

-नाज खान
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed