फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योगासन: इस साल वजन कम करने का बनाइए लक्ष्य, ये योगासन करेंगे आपकी मदद

Sun, 02 Jan 2022 10:56 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jan 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
weight loss yoga tips in hindi, how to lose weight fast
वजन कम करने का तरीक - फोटो : pixabay

दुनियाभर में हाल के वर्षों में मोटापा या वजन बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वजन कम करने के लिए लोग तमाम तरह के प्रयास करते रहते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अधिक वजन की समस्या के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों का वजन सामान्य से ज्यादा होता है उनमें अन्य लोगों की तुलना में हृदय रोग, डायबिटीज और कई अन्य तरह की बीमारियों का जोखिम अधिक हो सकता है। यही कारण है सभी लोगों को अपने वजन को नियंत्रित रखने के निरंतर प्रयास करते रहने चाहिए।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वजन कम करने के लिए नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। दिनचर्या में योग को शामिल करके न सिर्फ आसानी से शरीर के वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है, साथ ही यह कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को भी कम करने में मददगार माने जाते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन योगासनों का अभ्यास करके आसानी से वजन कम किया जा सकता है?

weight loss yoga tips in hindi, how to lose weight fast
प्लैंक पोज का अभ्यास - फोटो : Pixabay

प्लैंक पोज का अभ्यास
वजन कम करने के लिए रोजाना प्लैंक पोज का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। प्लैंक पोज या चतुरंग दंडासन आपके कोर को मजबूत करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह योगासन शरीर से अतिरिक्त वजन को कम करने के साथ पेट के आसपास जमी चर्बी को कम करने में भी फायदेमंद माने जाते हैं। प्लैंक पोज के अभ्यास को सबसे अच्छा कैलोरी बर्नर अभ्यास माना जाता है।

weight loss yoga tips in hindi, how to lose weight fast
सर्वांगासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay

सर्वांगासन योग
शरीर की ताकत बढ़ाने से लेकर पाचन में सुधार करने तक के लिए कई तरह से सर्वांगासन योग करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जिन लोगों को अधिक वजन की समस्या होती है, उनके लिए भी सर्वांगासन योग को फायदेमंद माना जाता है। सर्वांगासन योग, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और थायराइड के स्तर को संतुलित करने में भी फायदेमंद होते हैं। इस योग के अभ्यास से आसानी से कैलोरी बर्न किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss yoga tips in hindi, how to lose weight fast
ब्रिज पोज का अभ्यास - फोटो : Pixabay

सेतुबंधासन योग का अभ्यास
योग विशेषज्ञों के मुताबिक वजन कम करने की कोशिशों में लगे लोगों के लिए सेतुबंधासन या ब्रिज पोज का अभ्यास करना भी फायदेमंद माना जाता है। पेट के आसपास की चर्बी को कम करने में सेतुबंधासन योग का अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इसके अलावा यह योगासान मांसपेशियों को टोन करने, पाचन में सुधार करने और हार्मोन को नियंत्रित करने में भी लाभदायक हैं।


--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed