फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: मानसिक शांति-शारीरिक संतुलन बढ़ाने के लिए करिए वृक्षासन योग, जानिए इसका तरीका और अन्य स्वास्थ्य लाभ

Tue, 27 Dec 2022 11:58 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Dec 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
Vrikshasana Yoga Benefits For Mental And Physical Health, know about tree pose Ke Fayde in Hindi
वृक्षासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : istock

योग का नियमित अभ्यास बनाना संपूर्ण स्वास्थ्य (मानसिक और शारीरिक)  सुधार करने में लाभकारी हो सकता है। मस्तिष्क और तंत्रिकाओं पर विशेष रूप से असर डालने के साथ योग के अभ्यास की आदत शारीरिक निष्क्रियता के कारण होने वाली दिक्कतों को कम करने में भी फायदेमंद है। दिनचर्या में कुछ प्रकार के योगाभ्यासों को शामिल करके आप बेहतर फिटनेस प्राप्त कर सकते हैं। वृक्षासन या ट्री-पोज ऐसे ही कारगर योगाभ्यासों में से एक है, जिसका अभ्यास सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। बेहद ही सहज इस योग से आपकी सेहत में काफी सुधार आ सकता है।



योग विशेषज्ञ कहते हैं, वृक्षासन योग को करने के लिए आपको विशेष शारीरिक संतुलन की आवश्यकता होती है। वृक्षासन खड़े होकर किया जाने वाला अभ्यास है जिसमें शरीर की मुद्रा 'वृक्ष' की तरह करनी होती है। यह योगासन हमें मन की शांति प्राप्त करने में मदद करता है।

चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए नियमित रूप से इस योग को करना विशेष लाभकारी हो सकता है। आइए इस अभ्यास को करने का तरीका और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं। 

Vrikshasana Yoga Benefits For Mental And Physical Health, know about tree pose Ke Fayde in Hindi
वृक्षासन योग करने का तरीका - फोटो : istock

वृक्षासन योग को करने का तरीका

वृक्षासन योग का अभ्यास सभी उम्र के लोग आसानी से करके लाभ पा सकते हैं, हालांकि इसमें शारीरिक संतुलन बनाने के लिए आपको निरंतर अभ्यास करते रहने की आवश्यकता होती है। इस योग को करने के लिए पैरों को एक दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अपने दाहिने पैर को मोड़ें और फिर बाईं जांघ पर रखें। श्वास भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं, हथेलियों को आपस में मिलाकर नमस्कार मुद्रा बनाएं और मस्तिष्क को ध्यान की स्थिति में रखें।

इस आसन में 10 से 30 सेकेंड तक रहें, फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं। अगले चरण में बाएं पैर को दाहिने जांघ पर रखते हुए इस मुद्रा का अभ्यास करें।

Vrikshasana Yoga Benefits For Mental And Physical Health, know about tree pose Ke Fayde in Hindi
योग से होने वाले लाभ जरूर करें - फोटो : Pixabay

वृक्षासन योग करने से क्या लाभ है?

योग विशेषज्ञ बताते हैं, वृक्षासन योग कई प्रकार से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ में फायदेमंद हो सकता है। 

  • यह योगासन पैरों में संतुलन और स्थिरता में सुधार करता है।
  • पैल्विक स्थिरता स्थापित करने में शरीर की सहायता करता है।
  • इससे कूल्हों और पैरों की हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
  • आत्मविश्वास बढ़ाने में इस योग के लाभ हैं।
  • मानसिक रूप से शांति का अनुभव होता है, चिंता-तनाव विकारों को इससे कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vrikshasana Yoga Benefits For Mental And Physical Health, know about tree pose Ke Fayde in Hindi
हाइपरटेंशन में कौन से योग न करें? - फोटो : Pixabay

वृक्षासन योग के दौरान सावधानियां

वृक्षासन या ट्री पोज योग से मस्तिष्क, प्रतिरक्षा, रीढ़ की हड्डी और शारीरिक स्थिरता से संबंधित कई प्रकार के लाभ हैं।  इस आसन का नियमित  अभ्यास आपको विशेष लाभ प्रदान करता है पर कुछ स्थितियों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आपको माइग्रेन, अनिद्रा, रक्तचाप की समस्या रहती है तो इन स्थितियों में वृक्षासन के अभ्यास से पहले योग विशेषज्ञों का सलाह जरूर ले लें। 


------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed