फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: मांसपेशियों की मजबूती से लेकर दिमाग को स्वस्थ रखने तक में सहायक है वज्रासन योग, जानिए इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ

Thu, 02 Jun 2022 12:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 02 Jun 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Vajrasana Yoga Benefits for Muscle Strength and Mental health, yoga tips in hindi
वज्रासन योग के लाभ - फोटो : istock

गतिहीन जीवनशैली के कारण पिछले कुछ वर्षों में कई तरह की गंभीर बीमारियों के बढ़ने का खतरा देखा गया है। जिन लोगों का ज्यादातर समय बैठे-लेटे हुए बीत जाता है उनमें कई तरह की बीमारियों का जोखिम हो सकता है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए सभी लोगों को दिनचर्या में कई तरह के योगासनों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। योगासन न सिर्फ शरीर को एक्टिव बनाए रखने में सहायक होते हैं साथ ही इसकी आदत आपको तमाम तरह की बीमारियों के खतरे से सुरक्षित रखने में भी सहायक है।



योग विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को दिनचर्या में योगाभ्यास को जरूर शामिल करना चाहिए। वज्रासन योग ऐसा ही अभ्यास है जिसे युवा से लेकर बुजर्ग तक, हर कोई आसानी से करके स्वास्थ्य लाभ पा सकता है। वज्रासन योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने वाला अभ्यास माना जाता है। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

Vajrasana Yoga Benefits for Muscle Strength and Mental health, yoga tips in hindi
वज्रासन योग का अभ्यास काफी सहज है - फोटो : istock

वज्रासन योग का अभ्यास कैसे करें?

वज्रासन योग का अभ्यास काफी सहज और शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसे सभी आयु वर्ग के लोग आसानी से कर सकते हैं। इस योग के अभ्यास के लिए सबसे पहले घुटने टेक कर बैठें और पैरों के निचले हिस्से को पीछे की ओर फैलाएं। अपनी एड़ियों पर बैठें और कमर और सिर को सीधा रखें। अब आंखें बंद करके सांसों पर ध्यान दें। शांत मुद्रा में इस योग के अभ्यास को अपनी क्षमता के अनुसार 10-15 मिनट तक किया जा सकता है।

Vajrasana Yoga Benefits for Muscle Strength and Mental health, yoga tips in hindi
वज्रासन योग का रोजाना कीजिए अभ्यास - फोटो : Pixabay

वज्रासन योग के क्या फायदे हैं?

वज्रासन योग, पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने, पेट से संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए उत्कृष्ट विकल्प हो सकता है। अग्न्याशय को स्वस्थ रखने, कमर के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए भी वज्रसान योग को फायदेमंद माना जाता है।

  • मन को शांत और स्थिर रखने में मदद करता है।
  • पेट की अम्लता और गैस को कम करता है।
  • घुटने के दर्द को दूर करने में मददगार योग।
  • जांघ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
  • पीठ दर्द से राहत दिलाने में मददगार।
  • मूत्र संबंधी समस्याओं का इलाज।
  • पेट के निचले हिस्से में रक्त संचार बढ़ाता है।
  • मोटापा कम करने में सहायक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vajrasana Yoga Benefits for Muscle Strength and Mental health, yoga tips in hindi
वज्रासन योग के लाभ - फोटो : istock
वज्रासन योग की सावधानियां
 

वैसे तो वज्रासन योग का नियमित अभ्यास शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक माना जाता है, हालांकि कुछ स्थितियों में विशेषज्ञ इसे न करने की सलाह देते हैं। जिन लोगों को घुटने की समस्या है, हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई है या फिर जिन्हें रीढ़ की हड्डी  विशेष रूप से निचले कशेरुकाओं में समस्या है उन्हें इस योग का अभ्यास विशेषज्ञ की सलाह पर ही करना चाहिए। आंत के अल्सर, हर्निया या आंतों की किसी अन्य समस्या के शिकार लोगों को इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए। 



-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed