फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो ये चार योगासन कर सकते हैं आपकी मदद

Sat, 28 Aug 2021 10:39 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Yoga tips Use these asanas to lose weight body will also remain healthy
योग करने से वजन कम होने मे मदद मिल सकती है - फोटो : iStock

हम में से कई लोग मोटापे से परेशान होते हैं। मोटापे के चलते शरीर का वजन काफी बढ़ जाता है। इस कारण कई आसान कार्यों को भी करने में हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वजन कम करने के लिए हम कई उपायों को अपनाते हैं, उसके बाद भी हमें कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। वजन घटाने का रामबाण उपाय है योग। निरंतर योग करने से वजन तो कम होता ही है साथ ही साथ शरीर भी स्वस्थ और तंदुरुस्त हो जाता है। आपके आस पास ऐसे कई लोग मिल जाएंगे, जिन्होंने योग करके अपने वजन को कम किया है। योग करने से आपके मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। इससे आप तरोताजा महसूस करते हैं। इस दौरान शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप हेल्दी भोजन की तलाश करते हैं। वजन को कम करने के लिए दो महत्वपूर्ण पहलू हैं पहला हेल्दी डाइट और दूसरा व्यायाम। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन आसनों के बारे में, जिनको करने से आपका वजन कम हो सकता है। 

Yoga tips Use these asanas to lose weight body will also remain healthy
योग करने से वजन कम होने मे मदद मिल सकती है - फोटो : iStock

चतुरंग दंडासन

वजन कम करने के लिए चतुरंग दंडासन रामबाण उपाय है। इसे करने से आपका कोर काफी मजबूत हो जाता है। ये आसन दिखने में जितना आसान है, इसके फायदे भी उतने ही ज्यादा हैं। जब आप इस आसन की मुद्रा में होते हैं, तो आपको इसकी तीव्रता पेट की मांसपेशियों में महसूस होने लगती है। 

Yoga tips Use these asanas to lose weight body will also remain healthy
योग करने से वजन कम होने मे मदद मिल सकती है - फोटो : iStock

त्रिकोणासन 

इस आसन को नियमित तौर पर करने से आपका पाचन तंत्र काफी बढ़िया हो जाता है। ये आसन कमर में जमी हुई चर्बी को कम करने में काफी मदद करता है। इसे करने से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन उचित मात्रा में होने लगता है। इस आसन को पार्श्व गति में करने से कमर में से अत्यधिक फैट की मात्रा बर्न हो जाती है। इसे करने से जांघों और हैमस्ट्रिंग में अधिक मांसपेशियों का निर्माण होता है। त्रिकोणासन करने से शरीर का अतिरिक्त वजन काफी कम हो जाता है। इससे ध्यान और एकाग्रता की शक्ति बढ़ती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga tips Use these asanas to lose weight body will also remain healthy
योग करने से वजन कम होने मे मदद मिल सकती है - फोटो : Pixabay

अधोमुख श्वानासन

यह आसन विशिष्ट मांसपेशियों पर ध्यान देकर आपके शरीर को टोन करता है। इस आसन को नियमित तौर पर करने से आपकी बाह, जांघ, हैमस्ट्रिंग और पीठ मजबूत हो जाती है। इस आसन की मुद्रा को धारण करने और श्वास पर ध्यान केंद्रित करने पर मांसपेशियां संलग्न हो जाती हैं और उनको टोन करती हैं। अधोमुख श्वानासन करने से आपकी एकाग्रता की शक्ति बढ़ती है। इसे करने से शरीर का अतिरिक्त वजन कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी तेज हो जाता है।  
विज्ञापन
Yoga tips Use these asanas to lose weight body will also remain healthy
योग करने से वजन कम होने मे मदद मिल सकती है - फोटो : Pixabay

सर्वांगासन 

इस आसन को करने से आपकी ताकत में वृद्धि होती है। शरीर का पाचन तंत्र काफी अच्छे से काम करने लगता है। इस आसन से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और थायराइड का लेवल भी संतुलित हो जाता है। इस आसन को नियमित तौर पर करने से श्वसन प्रणाली में सुधार होता है। इसके अलावा शरीर का अतिरिक्त वजन भी कम हो जाता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed