फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: बुढ़ापे में रोजाना करें ये तीन योगासन, घुटनों और जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत

Wed, 09 Aug 2023 09:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 09 Aug 2023 09:42 AM IST
विज्ञापन
Try These Three Yoga Asanas for Knee and Joint Pain Relief Know News in Hindi
बुजुर्गों के लिए योग - फोटो : istock

Yoga Tips: उम्र बढ़ने के साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। उम्र संबंधित बीमारियों में घुटनों में दर्द, जोड़ों व कमर में दर्द और मांसपेशियों में समस्याएं प्रमुख हैं। वहीं उम्र के साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं, इस कारण जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। बुजुर्गों को चलने फिरने में तकलीफ रहती है और रोजमर्रा के कामकाज में मुश्किल हो जाती है। हालांकि बुजुर्ग शरीर दर्द और अन्य शारीरिक समस्याओं से निजात पाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन दवाएं हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत नहीं कर सकतीं, बल्कि दर्द को कुछ समय के लिए कम कर सकती हैं। रोजाना योगाभ्यास से हड्डियों में मजबूती आती है और जोड़ों का दर्द भी कम हो सकता है। ऐसे में बुजुर्गों के लिए कुछ असरदार योगासन हैं, जिनके अभ्यास से उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। यहां बुजुर्गों के लिए कारगर योगासनों के बारे में बताया जा रहा है

Try These Three Yoga Asanas for Knee and Joint Pain Relief Know News in Hindi
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Istock

प्राणायाम

प्राणायाम के नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी सीधी होती है और पीठ दर्द में आराम मिलता है। प्राणायाम जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

प्राणायाम करने के लिए मैट पर आलती-पालथी मारकर बैठ जाएं। आंखों को बंद करके मन शांत रखें और दाएं अंगूठे से दाई नाक को दबाएं और बाई नाक से  अंदर की ओर श्वास खींचें। अनामिका उंगली से बाईं नाक के नथुने को दबाकर दाई नाक से श्वास छोड़ें। इस प्रक्रिया दूसरी ओर से दोहराएं। कुछ देर ये आसन करें।
 

Try These Three Yoga Asanas for Knee and Joint Pain Relief Know News in Hindi
ताड़ासन - फोटो : pixabay

ताड़ासन

ताड़ासन के अभ्यास से जांघों, एड़ियों और हाथों में मजबूती आती है। पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर के स्ट्रक्चर में सुधार होता है।

ताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े होकर रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। दोनों पैरों के बीच गैप रखते हुए गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर की ओर ले जाएं और हथेलियों को जोड़ें। पूरे शरीर को ऊपर की ओर उठाते हुए 15 सेकंड तक इसी अवस्था में रहें। फिर सामान्य अवस्था में लौटकर श्वास की गति पर ध्यान दें। अब हाथों को नीचे की ओर ले जाकर सांस छोड़ दें। 10-15 बार इस आसन को दोहराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Try These Three Yoga Asanas for Knee and Joint Pain Relief Know News in Hindi
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन

इस योग के अभ्यास से पेट के अंगों को उत्तेजित करके कब्ज से लड़ने में मदद मिलती है। पीठ और पैर मजबूत होते हैं। हृदय और फेफड़ों की सेहत बेहतर बनती है। लचीलेपन को बढ़ावा देने और बुजुर्गों को होने वाली कई तरह की दिक्कतों को कम करने में इस योग के अभ्यास असरदार है।

विज्ञापन
Try These Three Yoga Asanas for Knee and Joint Pain Relief Know News in Hindi
फिटनेस - फोटो : Pixels

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed