फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes Day 2022 ये योगासन हैं डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद, नियमित अभ्यास से कई समस्याएं होंगी दूर

Mon, 14 Nov 2022 08:48 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Nov 2022 08:48 AM IST
विज्ञापन
World Diabetes Day 2022 Yoga Asanas Benefits for Diabetes Patient Know Poses Exercise Details in Hindi
मधुमेह रोगियों के लिए योगासन - फोटो : Pixabay

World Diabetes Day 2022 Yoga Asanas : मधुमेह का जोखिम पिछले एक दशक में वैश्विक स्तर पर काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, डायबिटीज किसी भी उम्र और लिंग वाले व्यक्ति को हो सकती है। दुनियाभर में 20 से 80 वर्ष की आयु के करीब 54 करोड़ लोगों को साल 2021 में मधुमेह के रोग से पीड़ित पाया गया। गंभीर बात है कि मधुमेह का खतरा कम उम्र में लोगों में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए सबसे बड़ी चिंता का कारण यह रोग है। योगासनों को कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में लाभकारी माना जाता है। मधुमेह रोगी ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए नियमित योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। योगासनों के अभ्यास की आदत कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं को दूर करने में मददगार है। अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं तो दिनचर्या में कुछ फायदेमंद योगासनों को जरूर शामिल करें।

World Diabetes Day 2022 Yoga Asanas Benefits for Diabetes Patient Know Poses Exercise Details in Hindi
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : Pixabay
पश्चिमोत्तानासन योग

पश्चिमोत्तानासन योग का अभ्यास मधुमेह रोगियों के लिए कारगर माना जाता है। यह योगासन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें इसके अभ्यास से संबंधित जटिलताओं के जोखिमों को कम करने में लाभ मिल सकता है। हालांकि पीठ की चोट, अस्थमा या हाल में सर्जरी करा चुके रोगियों को इस आसन के अभ्यास से बचना चाहिए।
 
World Diabetes Day 2022 Yoga Asanas Benefits for Diabetes Patient Know Poses Exercise Details in Hindi
पवनमुक्तासन - फोटो : pixabay

पवनमुक्तासन योग का अभ्यास

मधुमेह रोगियों के लिए पवनमुक्तासन योग का अभ्यास भी लाभकारी है। इस अभ्यास से पेट के अंग स्वस्थ और फिट बने रहते हैं। पेट की मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ ही पेट की चर्बी को भी कम करने के लिए इस योगासन का अभ्यास किया जा सकता है। हार्मोन्स के स्राव को बेहतर बनाने के लिए नियमित पवनमुक्तासन का अभ्यास करें। इस आसन से पाचन को बढ़ावा मिलता है और कब्ज में राहत मिलती है। हालांकि योगाभ्यास करते समय गर्दन पर ज्यादा दबाव न डालें और शरीर अधिक मत खींचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Diabetes Day 2022 Yoga Asanas Benefits for Diabetes Patient Know Poses Exercise Details in Hindi
सर्वांगासन - फोटो : Amar Ujala

सर्वांगासन योग का अभ्यास

सर्वांगासन का अभ्यास संपूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। मधुमेह से पीड़ित लोगों को सर्वांगासन का अभ्यास करना चाहिए। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस आसन को करते समय सही तकनीक से अभ्यास करने पर नींद की गुणवत्ता को ठीक रखने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि गर्भावस्था, स्लिप डिस्क, स्पोंडिलोसिस, गर्दन में दर्द, मासिक धर्म, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, ग्लूकोमा और थायराइड से पीड़ित लोगों को इस आसन के अभ्यास से बचना चाहिए।

विज्ञापन
World Diabetes Day 2022 Yoga Asanas Benefits for Diabetes Patient Know Poses Exercise Details in Hindi
पश्चिमोत्नासन योग के अभ्यास से लाभ - फोटो : Pixabay

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed