फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: इन फेशियल योगा के अभ्यास से चेहरे पर आता है प्राकृतिक निखार, त्वचा लगती है जवान

Wed, 25 Jan 2023 12:07 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Jan 2023 12:07 PM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Asanas for Face Glow Poses Tips in Hindi
फेशियल योगा - फोटो : istock

Facial Yoga Tips: अक्सर लोग चेहरे पर निखार लाने और खूबसूरत त्वचा के लिए आए दिन पार्लर जाते हैं। अधिकतर महिलाएं पार्लर में बहुत पैसे व्यय करके फेशियल और अन्य ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं। इसके अलावा स्किन के लिए महंगी क्रीम बाजारों से लेकर आते हैं। वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का चेहरे पर उपयोग करने से परहेज नहीं करतीं। महिला और पुरुषों दोनों की चाहत होती है कि वह हमेशा जवां और खूबसूरत दिखें। इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए लोग काफी प्रयास करते हैं। लेकिन चेहरे पर नेचुरल ग्लो और बढ़ती उम्र में भी जवान दिखने के लिए पार्लर जाने या ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए पैसे व्यय करने की जरूरत नहीं। योग और एक्सरसाइज से ही आप चेहरे पर निखार और सेहतमंद त्वचा पा सकते हैं। एंटी एजिंग ट्रीटमेंट के लिए रोजाना कुछ फेशियल योगासन करके त्वचा को चिकनी, चमकदार और जवां बना सकते हैं। ये रहें फेशियल योगासन।


 

Today Yoga Tips Know Yoga Asanas for Face Glow Poses Tips in Hindi
लिप प्रेस - फोटो : getty images

लिप प्रेस 

इस आसन में होंठों को कसकर दबाएं, फिर रिलैक्स करें। इस आसन से गालों में मजबूती आती है और झुर्रियां कम होती है। 

Today Yoga Tips Know Yoga Asanas for Face Glow Poses Tips in Hindi
फेशियल योगा - फोटो : istock

चीक योग

इस योग को करने के लिए गालों को पंप करके हवा को बाएं से दाएं तरह ले जाएं और फिर विपरीत दिशा में छोड़ दें। चीक योगासन के अभ्यास से गाल कोमल और दृढ़ दिखने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Asanas for Face Glow Poses Tips in Hindi
फेशियल योगा - फोटो : istock

पाउट योग

पाउट यानी किस करने वाले फेशियल एक्सप्रेशन का अभ्यास करने से आपके गाल ग्लो करने लगते हैं। 

विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Asanas for Face Glow Poses Tips in Hindi
फेशियल योगा - फोटो : istock

किस द स्काई

इस आसन को करने के लिए आकाश की ओर ऊपर देखते हुए होंठों को कस लें और आकाश को चूमने की कोशिश करें। इस आसन के अभ्यास से चिन का फैट कम होता है और जाॅ लाइन मजबूत होती है।
-----------------------
नोट:
 यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed