फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: कामकाजी महिलाओं के लिए लाभकारी हैं ये योगासन, नियमित अभ्यास से कई समस्याएं होंगी दूर

Thu, 20 Apr 2023 10:18 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 20 Apr 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Asanas Benefits for Working Women Poses Exercise in Hindi
कामकाजी महिलाओं के लिए योगासन - फोटो : istock

Yoga Tips : योगासन शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए लाभदायक होता है। नियमित योगाभ्यास से बहुत सारी बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। योग शरीर को स्वस्थ और लचीला बनाता है, वहीं मन और हार्ट की सेहत को भी बनाए रखता है। घरेलू महिलाएं अक्सर घर के कामकाज के लिए खड़ी रहती हैं, भागदौड़ करती रहती हैं लेकिन ऑफिस जाने वाली कामकाजी महिलाएं अधिकतर डेस्क वर्क करती हैं। ज्यादातर समय कुर्सी पर बैठे रहने से शरीर पर असर पड़ता है। ऐसे में जो महिलाएं डेस्क वर्क करती हैं, उन्हें फिट और एक्टिव रहने के लिए योगासन जरूर करना चाहिए। दिनभर बैठे रहने से पीठ पर प्रभाव पड़ता है, वजन बढ़ सकता है। ऐसे में योगासन शरीर को लचीला और कई बीमारियों से दूर रखने का काम करता है। साथ ही कार्य के दौरान होने वाले मानसिक तनाव को भी कम करता है। आइए जानते हैं कामकाजी महिलाओं के लिए फायदेमंद योगासन।

Today Yoga Tips Know Yoga Asanas Benefits for Working Women Poses Exercise in Hindi
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर दोनों पैरों को आगे की ओर फैलाकर बैठ जाएं। अब सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते हुए हाथों को आगे की ओर ले जाएं। फिर हाथों की उंगलियों से पैरों की उंगलियों को पकड़ें। कोशिश करें कि इस पोज में आपकी नाक घुटने को छुए। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद पुन: सामान्य अवस्था में आ जाएं।

फायदे- इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होती है। हड्डियों में लचीलापन आता है। पाचन तंत्र सही रहता है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

Today Yoga Tips Know Yoga Asanas Benefits for Working Women Poses Exercise in Hindi
चक्रासन - फोटो : istock

चक्रासन

इस आसन को करने के लिए महिलाएं पीठ के बल लेट जाएं और फिर घुटनो को मोडकर अपने शरीर को ऊपर उठाएं। इस पोज में पेट आसमान की तरफ होना चाहिए। आसन करते समय आपसा शरीर एक पुल की तरह लगता है।

फायदे- तनाव दूर होता है। आंखों की रोशनी तेज होती है। चर्बी कम होती है और हाथ, पैर और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Asanas Benefits for Working Women Poses Exercise in Hindi
चतुरंग दंडासन - फोटो : istock

चतुरंग दंडासन

चतुरंग दंडासन करने के लिए संतुलनासन पोज में बैठ जाएं। फिर नीचे की ओर झुकते हुए अपने कोहनी और कंधों को पीठ के स्तर पर ले जाएं।

फायदे- इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट एकदम फिट लगता है। कंधे, पैर और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पीठ और कंधे का दर्द दूर होता है।

विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Asanas Benefits for Working Women Poses Exercise in Hindi
वशिष्ठासन  - फोटो : Istock

वशिष्ठासन 

वशिष्ठासन करने के लिए सबसे पहले संतुलनासन के पोज में आ जाएं, फिर एक पैर को दूसरे पैर के ऊपर रखिए और अपने हाथ से पूरी बाॅडी का भार उठा लें। ठीक यही प्रक्रिया दूसरी ओर से करें। 

फायदे- इस आसन से हाथ, भुजा और कंंधे मजबूत होते हैं। कूल्हे और पैर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed