फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: हर गृहणी के लिए जरूरी है इन योगासनों का अभ्यास, संपूर्ण फिटनेस में हैं मददगार

Fri, 15 Nov 2024 08:21 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Nov 2024 08:21 AM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas Benefits for House Wife in hindi
गृहणी के लिए योगासन - फोटो : iStock

Yoga Asanas Benefits For House Wife in Hindi: बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर उम्र के लोगों के लिए योगासन लाभदायक होता है। बच्चों से लेकर बड़े और पुरुषों से लेकर महिलाओं तक को नियमित योगासन का अभ्यास करना चाहिए। हालांकि ज्यादातर महिलाएं दिनभर के कामकाज के कारण खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं। नतीजा होता है कि महिलाओं को मोटापा, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड और घुटने के दर्द जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में योग महिलाओं को होने वाली इन सभी समस्याओं का स्थाई इलाज है। इन शारीरिक तकलीफों से दूर रहने और खुद को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर के व्यस्त समय से खुद के लिए समय निकालकर कुछ योगासन जरूर करें। यहां आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो गृहिणी के लिए फायदेमंद हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक योगासनों के बारे में।

Trending Videos
Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas Benefits for House Wife in hindi
धनुरासन - फोटो : Pixabay

धनुरासन

धनुरासन महिलाओं के मासिक धर्म संबंधी विकृतियों को दूर करता है। इस योगासन से मांसपेशियों का अच्छा खिंचाव होता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है। धनुरासन करने के लिए पेट के बल लेट कर अपने घुटनों को मोड़ते हुए टखनों को हथेलियों से पकड़ें। अब अपने पैरों और बाहों को अपनी क्षमता के मुताबिक ऊपर उठाएं। ऊपर देखते हुए कुछ देर इसी मुद्रा में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस प्रक्रिया को दोहराएं।

Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas Benefits for House Wife in hindi
बालासन - फोटो : istock

बालासन

इस योगासन से शरीर लचीला बनता है। इस योगासन के अभ्यास से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। बालासन करने के लिए जमीन पर वज्रासन अवस्था में बैठ कर सांस अंदर लेते हुए अपने दोनों हाथों को सीधा सिर के ऊपर उठा लें। अब सांस बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। अपनी हथेलियों और सिर को जमीन पर टिकाते हुए लंबी सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें।  हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ते हुए सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रख लें। कुछ देर बाद पुरानी स्थिति में आ जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas Benefits for House Wife in hindi
सुखासन - फोटो : Pixabay

सुखासन

मानसिक और शारीरिक शांति के लिए सुखासन का अभ्यास मददगार है। इस आसन को योग की शुरुआत करने से पहले किया जाता है। ताकि सांस लेने की प्रक्रिया पर नियंत्रण किया जा सके। आसन को करने के लिए जमीन पर पालथी मारकर बैठ जाएं और दोनों आंखों को बंद करते हुए हथेलियों को घुटनों पर रखें। फिर गहरी सांस लें। यह प्रक्रिया दोहराएं। 

विज्ञापन
Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas Benefits for House Wife in hindi
मलासन - फोटो : istock

मलासन

इस योगासन का अभ्यास करने से पैरों और जांघों की हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही आसन पैरों में या जांघों में होने वाले दर्द में राहत मिलती है। मलासन का अभ्यास करने के लिए मैट बिछाकर सबसे सीधा खड़े हो जाएं। अब घुटनों को मोड़कर हाथों को नमस्ते के पोज में बैठ जाएं। इस दौरान घुटनों के बीच दूरियां बनाकर रखें। 
-----------------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed