फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: रात में सोने से पहले करें ये योगासन, मिलेगी अच्छी नींद और बेहतर स्वास्थ्य

Mon, 18 Sep 2023 10:22 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 18 Sep 2023 10:22 AM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas Before Sleeping for Better Sleep and Health
सोने से पहले करें ये योगासन - फोटो : iStock

Yoga Asanas Before Sleeping: अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी होती है। अच्छी नींद के लिए सात से आठ घंटे सोना चाहिए। हालांकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भले ही थकान होती हो लेकिन नींद नहीं होती। लोगों की लाइफस्टाइल में आए बदलाव के कारण देर रात तक लोग जगते हैं। फोन की लत और सोशल मीडिया व टीवी देखने की आदत के कारण आजकल अधिकतर लोग काफी देर रात तक जागते रहते हैं। इस कारण उन्हें अच्छी नींद नहीं आती और सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में सोने से पहले कुछ योगासन और स्ट्रेचिंग करके आप रात को अच्छी नींद ले सकते हैं। योग व स्ट्रेचिंग आपके स्ट्रेस को दूर करती है। मांसपेशियों को आराम देने के साथ शरीर को लचीला बनाने में भी मदद करती है। ऐसे में अच्छी नींद और सेहतमंद मन व शरीर के लिए रात में सोने से पहले करें ये योगासन।

Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas Before Sleeping for Better Sleep and Health
शलभासन के फायदे - फोटो : istock

शलभासन

नींद की समस्या से राहत पाने के लिए रात में सोने से आधे घंटे पहले शलभासन योगाभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हथेलियों को जांघों के नीचे रखें। अब पैर की एड़ियों को आपस में जोड़ते हुए पंजे सीधे रखें। फिर पैरों को ऊपर उठाते हुए गहरी सांस लें। कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद पूर्वावस्था में आ जाएं। 

Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas Before Sleeping for Better Sleep and Health
शवासन - फोटो : Pixabay

शवासन 

रात में नींद की समस्या से निजात पाने के लिए शवासन का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। ये योग भी रात में सोने से पहले किया जा सकता है। शवासन करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों के बीच एक फीट की दूरी रखें। फिर पैरों से पंजे की तरफ शरीर को ढीला छोड़ते हुए आराम से सांस लें और पूरा शरीर ढीला छोड़ दें। इस आसन से सभी थकी मांसपेशियों और कंधों को आराम मिलता है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas Before Sleeping for Better Sleep and Health
उत्तानासन  - फोटो : Pixabay

उत्तानासन 

उत्तानासन के नियमित अभ्यास से नींद पर जल्द फर्क नजर आने लगेगा। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब लंबी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और सांस छोड़ दें। फिर हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं और पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें। 

विज्ञापन
Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas Before Sleeping for Better Sleep and Health
बालासन - फोटो : Pixabay

बालासन

रात में नींद नहीं आती, तो बालासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से दिमाग शांत रहता है। बालासन करने के लिए वज्रासन पोज में बैठ जाएं और सांस को अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के ऊपर उठाएं। फिर सांस बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। हथेलियों और सिर को जमीन पर टिकाकर रखें। अब सांस अंदर लेते और छोड़ते समय उंगलियों को आपस में जोड़े और सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें। 
------------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed