फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: पढ़ाई में नहीं लगता बच्चे का मन, तो जरूर कराएं ये दो योगासन

Wed, 08 Mar 2023 04:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 08 Mar 2023 04:04 PM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips Easy Yogasanas For kids to Concentration and focus in study
बच्चों के लिए योग - फोटो : Istock

Yoga Tips For kids: योग हर तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं के समाधान का एक बेहद विकल्प है। योगासन से मन और तन दोनों स्वस्थ रहते हैं। तरह-तरह की बीमारियां प्रतिदिन योगासन करने से दूर हो जाती हैं। योग का उम्र से कोई नाता नहीं होता। बच्चे हों या बड़े लोग, सभी के लिए योग फायदेमंद होता है। आज बच्चों के लिए योग के महत्व के बारे में जानेंगे। कई बच्चे पढ़ाई को लेकर अपना पूरा ध्यान नहीं दे पाते। पढ़ाई के दौरान मस्तिष्क इधर-उधर की बातों में लगा रहता है और ध्यान भटकने से बच्चे जल्दी ज्ञानवर्धक बातों को नहीं सीख पाते हैं। इसमें बच्चों की गलती नहीं होती। ये मस्तिष्क के एकाग्र न होने की वजह से होता है। ऐसे में योग मन और मस्तिष्क को एकाग्र करने में मदद करता है। अगर आपको भी अपने बच्चों में ये समस्या दिखती है तो उन्हें दो खास योगासन करवाना शुरू करें। इन योगासन से बच्चों का ध्यान केंद्रित होगा और याददाश्त तेज होने के साथ ही पढ़ाई में मन भी लगेगा। चलिए जानते हैं कि ध्यान केंद्रित करने और याददाश्त तेज करने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए। 

Today Yoga Tips Easy Yogasanas For kids to Concentration and focus in study
बच्चों के लिए योग - फोटो : Istock

ध्यान केंद्रित करने के लिए करें वृक्षासन

-वृक्षासन शरीर का संतुलन और ध्यान एकाग्र करने में मदद करता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं।
-अब अपने बाएं पैर पर संतुलन बनाते हुए दाएं पैर को मोड़कर उसका तलवा बाएं पैर की अंदरूनी जांघ पर रखें।
-इस दौरान आपके दाएं पैर का पंजा जमीन की तरफ होना चाहिए।
-इसी पोज में कुछ देर रहें और संतुलन बनाए रखें।
-अब हाथों को जोड़कर सिर के ऊपर ले जाएं।
-कुछ देर इसी स्थिति में रहें के बाद दूसरे पैर से भी यह प्रक्रिया करें। 

Today Yoga Tips Easy Yogasanas For kids to Concentration and focus in study
बच्चों के लिए योग - फोटो : Istock

वृक्षासन के फायदे 

-वृक्षासन को ट्री पोज कहते हैं। इस योगासन से दिमाग का संतुलन बढ़ता है।
-ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है।
-पैर मजबूत होते हैं।
-साइटिका की समस्या से राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips Easy Yogasanas For kids to Concentration and focus in study
बच्चों के लिए योग - फोटो : Istock

याददाश्त मजबूत करने के लिए सर्वांगासन करें

-सबसे पहले मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। मुख आकाश की ओर करके दोनों हाथों को सीधे पैरों की दिशा में ज़मीन पर रखे।
-अपनी आंखें बंद कर लें। अब गहरी सांस शरीर के अंदर की और लें। इसके साथ ही दोनों पैरों को सामान्य गति से ऊपर आकाश की ओर उठाएं।
-पैरों के साथ ही कमर को भी धीरे धीरे ऊपर उठाएं। पैर आकाश में 90 डिग्री की सीध में हों तो कमर और पीठ को ऊपर उठाएं।
-इसके लिए अपने दोनों हाथों का सहारा लें। हाथों की कोहनियों को जमीन पर ही रखें।
-हथेलियों से पीठ को सहारा देते समय ध्यान रखें कि दोनों हाथ के अंगूठे पेट की ओर होने चाहिए और हाथों की चार चार उंगलियां पीठ पर आमने-सामने हों।
-इस स्थिति में थोड़ी देर रहे, फिर धीरे धीरे अपने हाथों और कंधों के सहारे को हटा कर कमर को नीचे लाएं। और फिर पैरों को जमीन पर वापस ले आएं।

विज्ञापन
Today Yoga Tips Easy Yogasanas For kids to Concentration and focus in study
योगासन - फोटो : Istock

सर्वांगासन करने के फायदे

-हाथ-कंधों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
-मेमोरी तेज होती है।
-मस्तिष्क में एनर्जी का फ्लो बेहतर होता है।
-आंखों की रोशनी बढ़ती है।
-चेहरे पर ग्लो आता है।
-डायबिटीज कंट्रोल होती है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed