फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना करेंगे ये तीन व्यायाम तो हर तरह के रोगों से लड़ने में मिलेगी मदद

Thu, 12 Mar 2020 10:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 12 Mar 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
three yoga asanas to build immune system
- फोटो : social media
खुशहाल रहने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। हांलाकि अगर रोजाना केवल आधे घंटे का समय निकाला जाए तो शरीर को बड़ी ही आसानी से स्वस्थ भी रखा जा सकता है और कई तरह के रोगों को दूर भी भगाया जा सकता है। चलिए जानें योग के वो तीन आसन जो सेहतमंद रहने में मदद करते हैं।
three yoga asanas to build immune system
- फोटो : yoga
उत्तानासन

उत्तनासान करने के लिए सीधे खड़ें हो जाएं, इसके बाद कमर के उपरी हिस्से को सांस लेते हुए पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। कुछ देर इस स्थिति में रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं। इस आसन को करते हुए ध्यान रखें कि आपके घुटने मुड़े हुए न हों।

three yoga asanas to build immune system
- फोटो : social media
सुखासन

सुखासन का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होता है। इस आसन को योग की शुरुआत करने से पहले किया जाता है जिससे सांस लेने की प्रक्रिया पर नियंत्रण किया जा सके। इस आसन को करने के लिए जमीन पर चटाई बिछा कर पालथी मारकर बैठ जाएं। आंखों को बंद करके अपनी हथेलियों को घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
three yoga asanas to build immune system
- फोटो : social media
ताड़ासन

इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को एक साथ रखें और सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को सीधा ऊपर की ओर उठाएं और गहरी सांस लेते हुए आंखों को बंद करें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पहले वाली स्थिति में वापस आ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed