{"_id":"59834d244f1c1ba5778b4714","slug":"this-beer-yoga-brings-cheer-have-you-tried-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Beer Day : बीयर योग की दीवानी हो रही है दुनिया, आपने खरीदी अपनी बॉटल? ","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
International Beer Day : बीयर योग की दीवानी हो रही है दुनिया, आपने खरीदी अपनी बॉटल?
amarujala.com presented by : शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
बीयर योग
योग स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि बीयर की चुस्की के साथ योग करना आपकी सेहत के साथ-साथ दिमाग को भी रिफ्रेश कर सकता है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये नया योग कह रहा है जिसे 'बीयर योग' का नाम दिया गया है।
बीयर योग
बीयर योग की मुख्य रूप से शुरुआत साल 2014 में नेवदा से हुई जहां पर पर बर्निंग मैन फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। जिसके बाद धीरे-धीरे ये फेस्टिवल ऑस्ट्रेलिया,जर्मनी और यूके में भी शुरू हो गया। हालांकि जर्मनी तक पहुंचते पहुंचते इसका नाम 'बीयर योग' रख दिया गया।
पढ़ें- सेलिब्रिटीज जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आज से सिर्फ स्लीप नहीं बल्कि लें ब्यूटी स्लीप
पढ़ें- सेलिब्रिटीज जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आज से सिर्फ स्लीप नहीं बल्कि लें ब्यूटी स्लीप
बीयर योग
इस बीयर योग के बारे में Binge के फाउंडर अर्थ जैन का कहना है कि बीयर योग मस्ती के साथ किया जाने वाला योग है। ये आसन विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो वैसे तो योग करने में थोड़ा हिचकिचाते हैं लेकिन बीयर के नाम से ही अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने को राजी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीयर योग
हांलाकि अब भारत में भी बीयर योग का प्रचलन काफी बढ़ गया है और मुंबई और दिल्ली में इस तरह के फ्यूजन योग सेशन की लोकप्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
बीयर योग
इस योग का शुरुआती सेशन बीयर की बोतल को बैलेंस करने से शुरू होता है और खत्म होने तक हिस्सा लेने वाली सभी लोगों का मूड रिफ्रेश हो जाता है।