फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भावस्था के दौरान योग करते समय इन बातों का रखें ख्याल, जच्चा और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

Sat, 30 Jan 2021 10:40 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 30 Jan 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
things to remember while doing yoga in pregnancy in hindi
गर्भावस्था के दौरान किये जाने वाला योग सामान्य योग से बहुत अलग होता है - फोटो : social media

गर्भावस्था में महिलाओं को प्रतिक्षण अपनी सेहत का ख्याल रखना होता है क्योंकि उनकी सेहत से एक नन्ही जान का भविष्य जुड़ा होता है। गर्भावस्था में बहुत जरूरी है कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही महिलाएं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहें। जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ एवं खुश रहती हैं, उनके बच्चे भी एकदम स्वस्थ एवं खुशमिजाज पैदा होते हैं। इन दिनों चिकित्सक महिलाओं को योग करने की सलाह देते हैं लेकिन गर्भावस्था के दौरान किये जाने वाला योग सामान्य योग से बहुत अलग होता है क्योंकि इस दौरान आपको बहुत अधिक सावधानी रखना होती है। यदि आपने थोड़ी भी लापरवाही दिखाई तो संभव है कि आपकी और आपके होने वाले शिशु की सेहत पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए कि गर्भावस्था के दौरान यदि आप योग कर रही हैं तो किन बातों का आपको विशेषकर ध्यान रखना होगा।। 

 

things to remember while doing yoga in pregnancy in hindi
कोई भी ऐसा आसन न करें जो कि आपको मुश्किल लगता हो - फोटो : pixabay

कठिन आसन न करें
गर्भावस्था की शुरुआत से ही आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप कोई भी ऐसा आसन न करें जो कि आपको मुश्किल लगता हो। पेट के निचले हिस्से पर दबाव डालने वाले आसनों को भूलकर भी न करें। योग प्रशिक्षक से सलाह लें और फिर ही खुद से आसन करें नहीं तो संभव है कि आपका कोई भी गलत अभ्यास आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

things to remember while doing yoga in pregnancy in hindi
आपको शरीर में आलस्य महसूस नहीं होगा - फोटो : सोशल मीडिया

खड़े रहने वाले आसन करें
गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीनों के दौरान आपको नियमित रूप से खड़े रहने वाले आसन करना चाहिए। खड़े रहकर किए जाने वाले आसन आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाएंगे। साथ ही शरीर में अच्छे से रक्त का संचार होगा, पैरों में बार- बार आने वाली सूजन भी दूर हो जाएगी साथ ही शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी जिससे कि बार-बार आपको शरीर में आलस्य महसूस नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
things to remember while doing yoga in pregnancy in hindi
थोड़ी देर ध्यान एवं प्राणायम आप प्रतिदिन करें - फोटो : social media

10 से 15 हफ्ते तक न करें कोई आसन
गर्भावस्था में बीच का जो समय होता है वह मां और शिशु दोनों के लिए ही बहुत महत्वपूर्ण होता है। कई मामलों में जहां माताएं कमजोर होती हैं वहां तो डॉक्टर इस समय बेड रेस्ट करने की तक सलाह देते हैं। लेकिन बहुत जरूरी है कि इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहे इसलिए भले ही आप कोई आसन न करें लेकिन सुखासन में बैठकर थोड़ी देर ध्यान एवं प्राणायम आप प्रतिदिन करें। इन्हें करने से आपको सेहत लाभ होगा। 

 

विज्ञापन
things to remember while doing yoga in pregnancy in hindi
वास्तविक क्षमता से थोड़ा कम ही करना है - फोटो : pixabay
अपनी क्षमता से थोड़ा कम करें
सामान्य में जब हम योगासन करते तो हम अपने शरीर के किसी भी अंग को उतना ही तोड़ते- मरोड़ते हैं जितनी उसकी क्षमता होती है या कई बार थोड़ा क्षमता से आगे भी बढ़ जाते हैं लेकिन गर्भावस्था में आपको ऐसा कुछ भी नहीं करना है। गर्भावस्था में बल्कि आपको अपनी वास्तविक क्षमता से थोड़ा कम ही करना है। ऐसा करने से आपके शरीर और शिशु को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed