फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डाइट छोड़िए, मोटापा छूमंतर करने के लिए ये आसन ही काफी हैं

Tue, 06 Jun 2017 03:20 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 06 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
these yoga postures help to get perfect body figure

आज के समय में हर इंसान अपने आप को फिट एंड फाइन देखना चाहता है। वो चाहता है कि वो हर तरह से खूबसूरत दिखे चाहे वो उसका चेहरा हो या उसकी बॉडी। हर व्यक्ति के मन में यह डर बना रहता है कि बढ़ता मोटापा उसकी खूबसूरती पर धब्बा न बन जाए।



इस मोटापे से छुटकारा पाने के लिए वो किसी न किसी जुगाड़ में लगे रहते हैं। कोई पार्क में दौड़ लगाता है, तो कोई जिम में एक्सरसाइज करता नजर आता है लेकिन बॉडी परफेक्ट नहीं बन पाती। अगर आप अपने शरीर को शेप में रखना चाहतें है, तो अपनी दिनचर्या में योग को जगह जरूर दें। ये आसान योग आपके शरीर को परफेक्ट आकार देंगे।

these yoga postures help to get perfect body figure

सूर्य नमस्कार
ये सबसे मशहूर और व्यापक रूप से अभ्यास किया जाने वाला आसन है। सूर्य नमस्कार का अर्थ है-'सूरज का अभिवादन' करना। इसमें 12 योग मुद्राओं का मिश्रण होता है, जो कि शरीर के विभिन्न भागों को केंद्रित करता है। इसकी यही खासियत इसे पूरे शरीर के लिए फायदेमंद बनाती है।

these yoga postures help to get perfect body figure
s - फोटो : s

वीर भद्रासन या योद्धा मुद्रा
इस आसन की मुद्रा पहाड़ों पर जाने वाली मुद्रा के सामान होती है। अपने एक पैर को पीछे की ओर खींचकर, दूसरे पैर को आगे कूदने की मुद्रा में बना लें, जिसमें घुटने 90 डिग्री मुद्रा में हो और हाथों को जोड़कर सिर के ऊपर तक ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
these yoga postures help to get perfect body figure

त्रिकोणासन
यह आसन करने के लिए पैरों को फैला लें, जिसमें सीधा पैर बाहर निकाल लें। अब अपने हाथों को बाहर की ओर खोल लें और सीधे हाथ को धीरे-धीरे नीचे की तरफ सीधे पैर की ओर ले जाएं। सीधी कमर के साथ नीचे की ओर देखें।

विज्ञापन
these yoga postures help to get perfect body figure

पूर्वोत्तनासन
इसकी शुरुआत करने में शायद थोड़ी मुश्किल लगे लेकिन इसका असर आपको खुश कर देगा। यह आपकी पीठ, कंधों, हाथ, रीढ़ की हड्डी, कलाई और जंग लगी मांसपेशियों पर काम करता है। यह श्वसन प्रणाली को सही रूप से चलाने के लिए भी बहुत अच्छा आसन है। ये शरीर की मुख्य ताकत को बढ़ाने में भी मदद करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed