फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमर और पीठ दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा तो आज ही से शुरू करें यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

Fri, 08 Nov 2019 10:00 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 08 Nov 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
these 3 stretching exercise can reduce body pain
- फोटो : social media

अगर आप भी शरीर में हो रहे दर्द से परेशान हैं। अक्सर आप कमर , पीठ और कंधे में दर्द महसूस करते हैं। दर्द कम करने के लिए तरह-तरह की दवाईयों का सेवन भी कर चुके हैं फिर भी आपको कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इस स्थिति में आपको स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शरीर में हो रहे दर्द को कम करने में बेहद लाभदायक है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज। 

these 3 stretching exercise can reduce body pain
- फोटो : social media
ट्राइसेप्स स्ट्रेच

ट्राइसेप्स स्ट्रेच करने के लिए सबसे पहले आप अपने पैरों को मोड़कर नितंब के नीचे रखकर बैठ जाएं। अब अपने दाएं हाथ को पीछे लेकर जाएं और रीढ़ की हड्डी पर रखें। इस अवस्था में बने रहने और खिंचाव को महसूस करने के लिए अपने बाएं हाथ को दाएं कोहिनी पर रख लें। अब अपना दाहिनी कोहिनी को बाएं हाथ के मदद से नीचे खीचने की कोशिश करें। इस अवस्था में आप करीब 2 मिनट कर रह सकते हैं। अब इस एक्सरसाइज को अपने दूसरे हाथ से दोबारा करें। ट्राइसेप्स स्ट्रेच का सबसे ज्यादा असर हमारे पीठ पर पड़ता है। अगर इस व्यायाम को आप रोज़ाना करते हैं तो आपका पीठ दर्द कुछ हफ्तो में खत्म होने लगेगा। यह व्यायाम सिर्फ पीठ के दर्द को नहीं बल्कि कंधे और गर्दन के लिए भी लाभदायक है। 

these 3 stretching exercise can reduce body pain
- फोटो : social media
फ्रॉग स्ट्रेच

फ्रॉग स्ट्रेच करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपने हाथों की मदद से अपने घुटनों को जमीन पर रखें और चौड़ा कर लें। अब अपने पैरों को मोड़कर अपने पंजो को बाहर की ओर कर लें। आपके पैर और  घुटने दोनों जमीन पर होने चाहिए। इसके बाद अपने निंतब को ऊपर उठाएं। अब इस अवस्था में करीब 2-5 मिनट तक रहें। फ्रॉग स्ट्रेच करने से आपके कंधे और मजबूत होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह आपके निंतब और पीठ के दर्द को भी कम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these 3 stretching exercise can reduce body pain
- फोटो : social media
बटरफ्लाई स्ट्रेच

बटरफ्लाई स्ट्रेच करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं और अपने पैरों को फैला लें। अब अपने दोनों पैरों को अपने हाथों की मदद से अपनी ओर खीचें और अपने दोनों घुटनों को मोड़ लें। ध्यान रहें कि आपके तलवे एक-दूसरे से जुड़े होने चाहिए। अप आप अपने दोनो हाथों को पैर के पंजो के ऊपर रखकर अपनी कमर को आगे की ओर करें और अपने घुटनों को फर्श पर रखने कोशिश करें। आप इस अवस्था में करीब 2 मिनट तक रह सकते हैं। बटरफ्लाई स्ट्रेच को नियमित रुप से करने से पैर के दर्द की समस्या दूर हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed