फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tadasana Benefits: ताड़ासन के अभ्यास का तरीका और फायदे जानिए

Sun, 03 Aug 2025 09:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Aug 2025 09:26 AM IST
सार

Tadasana benefits आइए जानते हैं कि ताड़ासन का अभ्यास सही तरीके से कैसे किया जा सकता है और इस आसन के अभ्यास से क्या लाभ हो सकते हैं।  

विज्ञापन
Tadasana Pose Benefits in Hindi Know How To Make Mountain Pose Step By Step in Hindi
ताड़ासन - फोटो : istock

Tadasana Benefits : योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में प्रभावी क्रिया है। नियमित अभ्यास के लिए किसी आसन को अपनी जीवनशैली में अपनाने की तलाश में हैं तो ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं। नियमित अभ्यास से ताड़ासन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है। ताड़ासन योग क्रिया को पर्वत मुद्रा या Mountain Pose भी कहा जाता है। इसमें शरीर की मुद्रा पहाड़ की तरह की होती है। यह योग का एक महत्वपूर्ण आसन है, जिसे शरीर की मुद्रा सुधारने, संतुलन बढ़ाने और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने के लिए जाना जाता है। ताड़ासन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आइए जानते हैं कि ताड़ासन का अभ्यास सही तरीके से कैसे किया जा सकता है और इस आसन के अभ्यास से क्या लाभ हो सकते हैं।  

Tadasana Pose Benefits in Hindi Know How To Make Mountain Pose Step By Step in Hindi
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

ताड़ासन का अभ्यास करने की विधि

स्टेप 1- सबसे पहले एक समतल जगह पर खड़े होकर दोनों पैरों को पास में रखें और हाथों को शरीर के पास रखें। अपनी रीढ़ को सीधा करते हुए कंधे को आराम दें।

स्टेप 2- अब दोनों पैरों पर समान रूप से वजन डालते हुए एड़ियों को स्थिर रखें और पैर के तलवों को जमीन पर मजबूती से टिकाएं।  

स्टेप 3- धीरे-धीरे गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। हथेलियों को एक-दूसरे के सामने जोड़ें (नमस्कार मुद्रा)।  

स्टेप 4- अपने पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें जैसे आप आसमान को छूना चाह रहे हों। एड़ियों को उठाएं और पंजों के बल खड़े हो जाएं। शरीर को संतुलित रखें और स्थिरता बनाए रखें।  

स्टेप 5- सामान्य रूप से सांस लेते रहें और इस स्थिति में 10-30 सेकंड तक रहें। वापस नीचे आते समय सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे हाथों को नीचे लाएं और एड़ियों को जमीन पर रखें।  

Tadasana Pose Benefits in Hindi Know How To Make Mountain Pose Step By Step in Hindi
शारीरिक मुद्रा में सुधार - फोटो : Pexel

ताड़ासन के फायदे  

शारीरिक मुद्रा में सुधार

ताड़ासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी को सीधी रहती है और शरीर की मुद्रा में सुधार होता है। दिनभर गलत पोस्चर में बैठने के कारण जो शारीरिक मुद्रा बिगड़ जाती है, इस आसन के अभ्यास से उसमें सुधार हो सकता है। 

संतुलन और स्थिरता बढ़ाए

इस आसन के अभ्यास से शरीर का संतुलन बेहतर बनाता है और ये योग मानसिक स्थिरता प्रदान करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Tadasana Pose Benefits in Hindi Know How To Make Mountain Pose Step By Step in Hindi
पाचन तंत्र में सुधार - फोटो : istock

लंबाई बढ़ाने में सहायक

बच्चे और किशोरों के लिए ताड़ासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन के नियमित अभ्यास से लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है। 

पाचन तंत्र में सुधार

ताड़ासन का नियमित अभ्यास पाचन में सुधार लाता है और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। पेट संबंधी समस्याओं से दूर रहने के लिए ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tadasana Pose Benefits in Hindi Know How To Make Mountain Pose Step By Step in Hindi
ब्लड सर्कुलेशन - फोटो : Adobe

तनाव को कम करता है

ये आसन मानसिक शांति प्रदान करता है और तनाव व थकान को कम करता है। ताड़ासन के नियमित अभ्यास से बेहतर नींद आती है  और मस्तिष्क को आराम मिलता है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाना

ताड़ासन का नियमित अभ्यास मांसपेशियों को मजबूती देता है। ये योग क्रिया पैर, हाथ, और पीठ की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।  

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है

 रक्त संचार को सुधारने में मदद मिलती है, जिससे त्वचा में निखार आता है  और हृदय स्वास्थ्य  बेहतर होता है।

----------------------

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed