फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: सभी लोगों को रोजाना जरूर करने चाहिए सूर्य नमस्कार के ये आसन, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कारगर

Sat, 20 Aug 2022 12:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Aug 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar Yoga Poses to Increase Immunity, best yoga pose in hindi
सूर्य नमस्कार योग के लाभ - फोटो : Istock

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना योग-व्यायाम के अभ्यास की सलाह देते हैं। योग का अभ्यास शरीर और मन दोनों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। योग विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दिनचर्या में सूर्य नमस्कार के कम से दो योगासनों को जरूर शामिल करना चाहिए।  सूर्य ऊर्जा, शक्ति और जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, ऐसे में  सूर्य नमस्कार आसन आपके शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी हो सकता है।



योग विशेषज्ञों के अनुसार सूर्य नमस्कार अभ्यास के लिए सबसे अच्छा समय सूर्योदय से पहले का होता है। यह शारीरिक और मानसिक शक्ति, शरीर पर बेहतर नियंत्रण, मन की शांति, ऊर्जा के संतुलन को बनाए रखने में काफी मददगार अभ्यास माने जाते हैं। 

सूर्य नमस्कार 12 योगासनों का संयोजित क्रम है, जो शरीर के सभी अंगों को लक्षित करते हुए कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को करने में आपके लिए मददगार माना जाता है। यह आसन सभी उम्र के लोगों के लिए आसान और कारगर हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के साथ शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने के लिए सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। आइए सूर्य नमस्कार के ऐसे ही तीन सबसे कारगर योगासनों और उनके लाभ के बारे में जानते हैं।

Surya Namaskar Yoga Poses to Increase Immunity, best yoga pose in hindi
सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास की आदत - फोटो : Pixabay

प्रणामासन के लाभ

प्रणामासन योग सबसे आसान लेकिन अत्यंत प्रभावी योगाभ्यासों में से एक है। शांत बैठकर किया जाने वाला यह अभ्यास तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाने, पाचन में सुधार करने, शरीर की मुद्रा को ठीक बनाए रखने और मानसिक शांति के लिए विशेष कारगर हो सकता है। विशेषकर मानसिक स्वास्थ्य के लिए इस योगासन के अभ्यास की आदत शरीर को लाभ दे सकती है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण जिन लोगों को शारीरिक मुद्रा से संबंधित समस्या है उनको प्रणामासन के अभ्यास से लाभ मिल सकता है। 

Surya Namaskar Yoga Poses to Increase Immunity, best yoga pose in hindi
ताड़ासन योग करने के लाभ - फोटो : istock

ताड़ासन योग करने के लाभ

ताड़ासन को माउंटेन पोज़ या पर्वतासन योग के अभ्यास के तौर पर भी जाना जाता है। खड़े होकर किया जाने वाला यह योगाभ्यास शारीरिक मुद्रा को ठीक रखने और रक्त के प्रवाह के बेहतर बनाए रखने में कारगर माना जाता है। ताड़ासन योग शारीरिक मुद्रा और समन्वय में सुधार करने और साइटिक के दर्द से छुटकारा दिलाने का सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है। कोर की मांसपेशियों को टोन करने और पीठ, कूल्हों और पैरों को मजबूत करने में भी इस योग को फायदेमंद पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Namaskar Yoga Poses to Increase Immunity, best yoga pose in hindi
भुजंगासन योग का करिए अभ्यास - फोटो : Istock

भुजंगासन योग

भुजंगासन योग यानि कि कोबारा पोज के नियमित अभ्यास की आदत को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह रीढ़ को मजबूत करता है, छाती और फेफड़ों के साथ कंधों और पेट के अंगों की बेहतर स्ट्रेचिंग करने में भी सहायक है। तनाव और थकान को दूर करने में इसके अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों को अस्थमा की शिकायत होती है उन्हें भी इस योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed