फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: विशेषज्ञों की सलाह- सूर्य नमस्कार के ये तीन आसन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, करिए रोज अभ्यास

Mon, 14 Nov 2022 12:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar Reduce Risk Of Chronic Diseases, know its all benefits in hindi
सूर्य नमस्कार योग के करिए अभ्यास - फोटो : istock

योग के अभ्यास की आदत बनाना संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ यानी कि शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचाने में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दिनचर्या में योग को शामिल करना मांसपेशियों, हड्डियों और तंत्रिकाओं से संबंधित विकारों को दूर करने के साथ कई क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने में भी सहायक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सूर्य नमस्कार के आसनों का अभ्यास करके कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। सूर्य नमस्कार कई योगासनों का संयोजित अभ्यास है जिसमें मन और शरीर दोनों को लक्षित किया जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए इन अभ्यासों के लाभ देखे गए हैं। 



योग विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्य नमस्कार शरीर पर बेहतर नियंत्रण बनाने, मन को शांत रखने और ऊर्जा के संतुलन को बनाए रखने में फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन काल से ही इन अभ्यासों को प्रयोग में लाकर शरीर को रोगमुक्त रखने का प्रयास किया जाता रहा है। इसके अलावा, चूंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाला व्यायाम है ऐसे में योग विशेषज्ञों का मानना है कि इसे कार्डियो रूटीन के रूप में भी किया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सूर्य नमस्कार के किन अभ्यासों को विशेष लाभप्रद मानते हैं?

Surya Namaskar Reduce Risk Of Chronic Diseases, know its all benefits in hindi
भुजंगासन योग के अभ्यास से लाभ - फोटो : Istock

भुजंगासन योग से होने वाले लाभ

भुजंगासन योग को कई प्रकार से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ के लिए वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। योग विशेषज्ञ बताते हैं, इस योग को करके कमर-पीठ की समस्याओं में विशेष लाभ पाया जा सकता है। यह छाती, कंधे और पेट की मांसपेशियों की बेहतर स्ट्रेचिंग में मदद करता है। दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने और क्रोनिक बीमारियों के खतरे से बचाने में भी भुजंगासन योग के लाभ देखे गए हैं। तनाव-चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान लोगों को भी भुजंगासन योग के अभ्यास से लाभ मिलता है।

Surya Namaskar Reduce Risk Of Chronic Diseases, know its all benefits in hindi
सूर्य नमस्कार के अभ्यास और उसके लाभ - फोटो : Pixabay

अधोमुख शवासन योग करने के फायदे

अधोमुख शवासन, सूर्य नमस्कार के सबसे प्रभावी योगासनों में से एक है, जिससे शरीर की मुद्रा में सुधार करने और मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद मिलती है। योग विशेषज्ञों ने पाया कि नियमित रूप से इस योगासन को करने से कोर को टोन करना आसान होता है। यह मुद्रा हड्डियों को मजबूती देने के साथ पीठ की समस्याओं में भी लाभकारी हो सकती है। शरीर के ऊपरी हिस्से में रक्त के संचार को बढ़ाने वाले इस अभ्यास से मस्तिष्क को स्वस्थ रखना भी आसान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Namaskar Reduce Risk Of Chronic Diseases, know its all benefits in hindi
पर्वतासन योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

पर्वतासन योग का करें अभ्यास

पर्वतासन योग जोड़ों और मांसपेशियों को अधिक लचीला बनाने और शरीर की बेहतर ढंग से स्ट्रेचिंग करने में सहायक मानी जाती है। पर्वतीय स्थिति वाले सूर्य नमस्कार के इस योग से पेट की मांसपेशियों और अंगों को मजबूत बनाना काफी आसान हो जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह अभ्यास मस्तिष्क और तंत्रिकाओं पर भी असरदार है जिससे तनाव-चिंता और अवसाद जैसे विकारों के विकसित होने का खतरा कम होता है।



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed