फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: पेट संबंधी समस्याओं से अक्सर रहते हैं परेशान तो नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास

Wed, 07 Jun 2023 11:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 07 Jun 2023 11:27 AM IST
विज्ञापन
Stomach Yoga Exercises Follow These Exercise Regularly To Get Rid of Digestion  Health Problems
पेट संबंधी समस्याओं के लिए योग - फोटो : Social Media

Yoga Tips : आपके कितने स्वस्थ हैं, यह आपका पेट आसानी से बता सकता है। पेट पाचन से लेकर पोषक तत्वों के अवशोषण तक को बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ व फिट रखने में सहायता करता है। पेट के अंगों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। पेट में होने वाली समस्याओं के कारण पेट फूलने लगता है, कब्ज और अपच की परेशानी हो सकती है। हालांकि सामान्य तौर पर कुछ दवाओं के सेवन से इन समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। लेकिन अगर अक्सर ही पेट संबंधी परेशानी का सामना करना पड़े तो नियमित योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण को कम करने और स्वास्थ्य लाभ के लिए योग फायदेमंद है। योगासनों के अभ्यास से पेट के अंगों को बेहतर बनाने, मालिश, पाचन स्वास्थ्य बेहतर रखने और अपच व कब्ज जैसे जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है। अगली स्लाइड्स में जानिए पेट संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए किन आसनों का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।

Stomach Yoga Exercises Follow These Exercise Regularly To Get Rid of Digestion  Health Problems
मार्जरी आसन - फोटो : istock

मार्जरी आसन

पेट संबंधी कई तरह की समस्याओं, पेट के अंगों की मालिश और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए मार्जरी आसन का अभ्यास असरदार है। इस आसन को कैट काऊ पोज भी कहते हैं। यह योग आंतों को स्वस्थ रखने और पेट फूलने की शिकायत से छुटकारा दिलाने में भी लाभकारी है। पेट, पीठ व रीढ़ की समस्याओं से निजात पाने के लिए भी मार्जरी आसन करना चाहिए।

Stomach Yoga Exercises Follow These Exercise Regularly To Get Rid of Digestion  Health Problems
ब्रिज पोज - फोटो : istock

सेतुबंधासन का अभ्यास

सेतुबंधासन को ब्रिज पोज कहते हैं। इस आसन से पीठ व कमर की समस्याओं के साथ ही पेट के स्वास्थ्य और पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इस आसन के अभ्यास से कमर और पीठ में दर्द की समस्या से निजात पाया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़कर पेट को हवा में ऊपर की ओर ले जाया जाता है। इस पोजीशन से पेट के कई अंगों की मालिश होती है और पाचन की गंभीर दिक्कतें कम की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stomach Yoga Exercises Follow These Exercise Regularly To Get Rid of Digestion  Health Problems
पवनमुक्तासन - फोटो : pixabay

पवनमुक्तासन से लाभ

पवनमुक्तासन योग का अभ्यास पेट की अतिरिक्त गैस की समस्या को कम करने में सहायक है। इस योग के नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है और पेट की चर्बी कम की जा सकती है। अक्सर पाचन या कब्ज की समस्या रहती है तो इस योग का अभ्यास फायदेमंद है। पीठ को मजबूत और जोड़ों में रक्त संचार को बढ़ाने के लिए भी पवनमुक्तासन का अभ्यास कर सकते हैं।

विज्ञापन
Stomach Yoga Exercises Follow These Exercise Regularly To Get Rid of Digestion  Health Problems
Hamsasana - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed