फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Setu Bandhasana: सेतुबंधासन के अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां, जानें इस आसन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

Tue, 05 Nov 2024 08:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 05 Nov 2024 08:38 AM IST
सार

सेतुबंधासन योग के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, हालांकि इस आसन को सही तरीके से किया जाना बेहद जरूरी है। इस लेख में जानिए सेतुबंधासन योग करने का सही तरीका और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

विज्ञापन
Setu Bandhasana health benefits and How To Do Bridge Pose Step by Step in Hindi
ब्रिज पोज - फोटो : istock

Setu Bandhasana: योग भारत के महान और प्राचीन विद्वानों द्वारा खोजी गई विधा है, जो प्राकृतिक तरीके से व्यक्ति को स्वस्थ बनाने पर केंद्रित होती है। योग में कई मुद्राओं और आसनों का अभ्यास किया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ और सक्षम बनाता है।



कई योग मुद्राओं और आसनों में से एक सेतुबंधासन है, जो किसी नदी या दुर्गम स्थान को पार करने हेतु बनाए गए पुल से प्रेरणा लेकर रची गई मुद्रा है। इस आसन में शरीर की मुद्रा सेतु या पुल के समान होती है। सेतुबंधासन योग शरीर को मजबूत और खिंचाव देने में बेहतरीन आसनों में से एक है।

सेतुबंधासन योग के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, हालांकि इस आसन को सही तरीके से किया जाना बेहद जरूरी है। इस लेख में जानिए सेतुबंधासन योग करने का सही तरीका और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

Setu Bandhasana health benefits and How To Do Bridge Pose Step by Step in Hindi
सेतुबंधासन योग - फोटो : amar ujala

सेतुबंधासन के अभ्यास के फायदे

सेतुबंधासन योग शारीरिक निष्क्रियता की समस्या को दूर करता है और मांसपेशियों व हड्डियों को स्वस्थ रखने और रक्त का संचार बढ़ाने में काफी कारगर अभ्यास माना जाता है। इस योग का नियमित अभ्यास शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को ठीक रखने में विशेष लाभप्रद हो सकता है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के शिकार लोगों को दिनचर्या में इस योग को जरूर शामिल करना चाहिए।

  • तनाव और अवसाद के लक्षणों को कम करता है।
  • पेट, फेफड़े और थायराइड के अंगों को उत्तेजित करके इससे संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करता है।
Setu Bandhasana health benefits and How To Do Bridge Pose Step by Step in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • पैरों में रक्त के संचार को बढ़ाकर मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने में विशेष लाभदायक है।
  • पाचन में सुधार करने वाला योगाभ्यास। 
  • पीठ, ग्लूट्स, टांगों और टखनों को मजबूत बनाता है।
  • सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण जिन लोगों को अक्सर कमर, पीठ में दर्द रहती है, उनके लिए इस योग का अभ्यास विशेष फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Setu Bandhasana health benefits and How To Do Bridge Pose Step by Step in Hindi
setu bandhasana - फोटो : istock

सेतुबंधासन का अभ्यास कैसे करें

स्टेप 1- सेतुबंधासन योग करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को बगल में रखें।
स्टेप 2- अब धीरे-धीरे अपने पैरों को घुटनों से मोड़कर हिप्स के पास ले आएं।
स्टेप 3- हिप्स को जितना हो सके फर्श से ऊपर की तरफ उठाएं।
स्टेप 4- कुछ देर के लिए इस स्थिति में सांस को रोककर रखें और फिर सांस छोड़ते हुए वापस पूर्ववत अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
Setu Bandhasana health benefits and How To Do Bridge Pose Step by Step in Hindi
योगा - फोटो : istock

सेतुबंधासन के अभ्यास के दौरान सावधानियां
 

  • वैसे तो सेतुबंधासन योग, सभी लोगों के लिए काफी सुरक्षित अभ्यास में से एक है। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, हालांकि आपको हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श के बाद भी किसी अभ्यास या व्यायाम की शुरुआत करनी चाहिए। 
  • शिक्षित योग शिक्षक की निगरानी में इस अभ्यास को करना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
  • जिन लोगों को गर्दन में या हाथ में चोट लगी हो उन्हें इसके अभ्यास से बचना चाहिए।
  • हाल ही में यदि आपकी सर्जरी या कोई फ्रेक्चर हुआ है तो भी डॉक्टर की सलाह के बाद ही यह अभ्यास करें।
---
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed