फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों के असमय सफेद होने की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये खास आसन, और भी हैं कई फायदे

Fri, 07 Feb 2020 10:04 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Sarvangasana for white hair prevention and hair growth and thyroid problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारी सुंदरता में हमारे बालों का भी अहम रोल होता है। खासकर महिलाओं को उनके बाल बहुत प्यारे होते हैं। जिदंगी की भागदौड़ और खराब लाइफस्टाइल के चलते हमारे स्वास्थ्य, त्वचा और बालों पर बुरा असर पड़ता है। इसी वजह से आज के समय में अधिकतर लोग बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या में एक आम समस्या है बालों का सफेद होना। बढ़ती उम्र के अलावा खानपान, अनुवांशिक रोग या पाबाल पकने के कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे आसन के बारे में, जो इस समस्या में कारगर उपाय है: 

Sarvangasana for white hair prevention and hair growth and thyroid problem
Sarvangasana

सर्वांगासन
सर्वांगासन न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि बाल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। अगर आपके भी बाल सफेद हो गए हैं तो इसके लिए आपको सर्वांगासन करना चाहिए। बालों की सफेदी दूर करने के लिए सर्वागासन एक अच्छा विकल्प है। सर्वांगासन के नियमित अभ्यास से आपके सफेद बाल जल्द ही काले होने लगेंगे। इस आसन से थायरॉइड ग्लैंड भी नियंत्रित होता है और शरीर के पाचन से लेकर रीढ़ की हड्डी तक की क्रियाएं सुचारू होती हैं।

Sarvangasana for white hair prevention and hair growth and thyroid problem
Sarvangasana - फोटो : Amar Ujala

ऐसे करें सर्वांगासन

  • जमीन पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। 
  • इसके बाद अपने दोनों पैरों को आपस में जोड़कर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। 
  • अब कोहनियों को जमीन पर टिकाकर दोनों हाथों से कमर को पकड़ते हुए सहारा दें। 
  • ध्यान रहें कि  कमर के ऊपर वाला पैरों का भाग सीधा होना चाहिए। 
  • इसके बाद सिर को जमीन पर ही टिका कर रखें। 
  • इस अवस्था में आप करीब एक मिनट तक रहें। 
  • धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए, इस आसन की समयावधि बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sarvangasana for white hair prevention and hair growth and thyroid problem
White Hair - फोटो : सोशल मीडिया

बालों के असमय सफेद हो जाने की वजह से हम परेशान हो जाते हैं और इससे बचाव या इसके उपाय के लिए आप तरह-तरह के घरेलू-नुस्खे अपनाएं होंगे लेकिन अपेक्षाकृत परिणाम नहीं आने के कारण आप असंतुष्ट होंगे। ऐसे में योग का दामन थामें और इस आसन को आजमाकर देखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed