फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन आसनों को करने से दूर हो जाएगी अनिद्रा की समस्या, बिना किसी मशक्कत के आने लगेगी नींद

Thu, 21 Jan 2021 03:04 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 21 Jan 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
regular practise of this asanas will cure insomnia in hindi
नींद पूरी नहीं होती है तो अगले दिन हम अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाते हैं - फोटो : Pixabay

आजकल अनिद्रा को कोई बीमारी नहीं माना जाता बल्कि यह तो अधिकांश लोगों की आदत बन चुकी है। दिनभर कंप्यूटर की स्क्रीन पर एकटक आंखें गढ़ाकर काम करना, तनाव से ग्रसित रहना, चिढ़चिढ़ करना, रात में सोते वक्त फोन चलाना और फिर नींद न आना, यह बहुत ही सामान्य है। जब नींद पूरी नहीं होती है तो अगले दिन हम अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाते हैं। हम मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से थके हुए रहते हैं। यदि अधिक दिनों तक हम अनिद्रा का शिकार रहते हैं तो जल्द ही कोई बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए योग की सहायता से किस प्रकार हम इस अनिंद्रा की समस्या से निजात पा सकते हैं। 

 

regular practise of this asanas will cure insomnia in hindi
बालासन

बालासन
अनिद्रा को दूर भगाने के लिए वैसे तो कई सारे आसन किये जाते हैं लेकिन इनमें से बालासन श्रेष्ठ है। इस आसन के अभ्यास से शरीर को आराम मिलता है। यह हमारे तंत्रिका तंत्र को भी शांत रखने में मदद करता है। इसके रोज अभ्यास से हमें बेहतर नींद आती है। इसका अभ्यास सुबह किया जा सकता है। रात में यदि खाना खाने और सोने के बीच 2 से 3 घंटे का समय हो तब सोने से पूर्व भी 15- 30 सेकंड के लिए इसका अभ्यास कर सकते हैं।

regular practise of this asanas will cure insomnia in hindi
पश्चिमोत्तासन - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिमोत्तासन
पश्चिमोत्तासन करने से आगे का पूरा शरीर स्ट्रेच होता है। इस वजह से शरीर को आराम मिलता है। शरीर तनाव रहित भी होता है और शरीर के जॉइन्टस में जो दर्द रहता है वह भी गायब हो जाता है इसलिए अच्छी नींद के लिए इसका प्रतिदिन सुबह अभ्यास करें। जरूरी नहीं कि सिर को पूरा घुटनों तक ले जाया जाए। आपके शरीर की जितनी क्षमता हो सिर को उतना ही झुकाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
regular practise of this asanas will cure insomnia in hindi
हलासन - फोटो : सोशल मीडिया

हलासन
इस आसन को हलासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसे करते वक्त जो आकृति बनती है, वह हूबहू हल के समान ही होती है। हलासन के नियमित अभ्यास से रोज तय समय पर नींद आने लगती है। इससे पेट की समस्या और तनाव में भी राहत मिलती है। सर्दियों के दिनों में इसे करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है जिस वजह से बिस्तर पर सोते ही नींद आने लगती है।

 

विज्ञापन
regular practise of this asanas will cure insomnia in hindi
शवासन
शवासन
शरीर को आराम देने के लिए शवासन एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। इसकी यह बात अच्छी है कि इसे किसी भी वक्त किया जा सकता है। यदि थोड़ी देर आप शवासन की मुद्रा में ही रहे तो तय बात है कि आपको अपने आप नींद के झोंके आने लगेंगे। रात में सोने से पहले शवासन की मुद्रा में लेट जाएं और लंबी गहरी सांसों का अभ्यास करें और अपने ध्यान को श्वास पर केंद्रित करें। जल्द ही आपको नींद आ जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed