फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज पर करना है कंट्रोल, तो जरूर करें इस तरह के व्यायाम

Wed, 06 Oct 2021 11:21 AM IST
Swati sharma स्वाति शैवाल
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Regular Exercises Can Control diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज का नाम जितना खतरनाक है उतना ही आसान है प्रायमरी लेवल पर इसको कंट्रोल करना। डायबिटीज के मामलों में डॉक्टर सबसे पहले यही बात कहते हैं कि अगर शुरुआत से ही थोड़ा सा प्रयास करेंगे और रेग्युलर रूटीन रखेंगे तो आप आसानी के साथ डायबीटीज़ होते हुए भी सामान्य जीवन जी सकेंगे। डायबिटीज का मतलब सामान्य जीवन का अंत नहीं है। बल्कि कितने ही ऐसे लोग भी हैं दुनिया में जिन्होंने पहली बार ब्लड शुगर बढ़ने का इंडिकेशन देखते ही इसे कंट्रोल करने की दिशा में कदम बढ़ाया और आज वे कई ऐसे लोगों से ज्यादा फिट हैं जिन्हें डायबिटीज नही है। दुनियाभर में आज डायबिटीज बहुत बड़ी समस्या के रूप में सामने आई है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के 2020 के आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में 463 मिलियन लोग डायबिटीज के शिकंजे में आ चुके हैं। इसमें से 77 मिलियन लोग अकेले भारत में मौजूद हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि हम आज से ही इसके नियंत्रण की दिशा में कदम उठाना शुरू करें और एक्सरसाइज इसके लिए बहुत असरदार तरीका है। 

Regular Exercises Can Control diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एक्सरसाइज का मतलब जिम या कोई फिटनेस क्लास ज्वाइन करना ही नहीं है। यदि आप कोई क्लास ज्वाइन नहीं भी कर पा रहे हैं तो घर पर ही कम से कम ब्रिस्क वॉक, डांस, एरोबिक्स या योगा करें। सूर्य नमस्कार, तितली आसन आदि जैसे योगासन काफी फायदेमंद हो सकते हैं। हां लेकिन इन्हें करने का सही तरीका आपको मालूम होना चाहिए। खास बात यह कि आपकी कोई भी एक्सरसाइज नियमित और कम से कम 1 घंटे की होनी चाहिए। आप इसे सुबह शाम आधा-आधा घंटे में बांटकर भी कर सकते हैं। 

Regular Exercises Can Control diabetes
Morning walk - फोटो : PTI

घर का रेगुलर काम एक्सरसाइज की श्रेणी में नहीं आता। फिर चाहे आप सुबह से रात तक काम मे व्यस्त होते हों। ओवर एक्जर्शन से आपको अतिरिक्त थकान, कमजोरी जरूर हो सकती है। लेकिन एक्सरसाइज वाला फायदा इससे नहीं मिलेगा। अक्सर महिलाएं यही सोचकर अलग से एक्सरसाइज नही करतीं और डायबिटीज को कंट्रोल नहीं कर पातीं। शोध कहते हैं कि डायबिटीज का खतरा पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा होता है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं एक्सरसाइज के लिए वक्त निकालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Regular Exercises Can Control diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आप कॉम्बिनेशन एक्सरसाइज भी चुन सकते हैं। जैसे एरोबिक्स और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग को कम्बाइंड करके अपनाना। इसके साथ कुछ योग आसान भी जोड़ सकते हैं। ये आपके शरीर को किसी एक कम्फर्ट जोन में जाने से रोकेंगे और आपको अधिक फायदा मिल सकेगा। यही नहीं एरोबिक्स और रजिस्टेंस ट्रेनिंग उन लोगों में भी इन्सुलिन रजिस्टेंस को कम करने में मदद कर सकती हैं जिनमें पेट पर चढ़े मोटापे की वजह से डायबिटीज होने की आशंका अधिक होती है। 

विज्ञापन
Regular Exercises Can Control diabetes
morning walk - फोटो : pixabay

-शोध बताते हैं कि वे डायबिटिक लोग जो हफ्ते में कम से कम 2 घंटे ब्रिस्क वॉक करते हैं उनमें हृदय रोगों से जान जाने का खतरा उन लोगों की तुलना में कम हो जाता है जो सेडेंटरी लाइफस्टाइल (एक जगह बैठे रहने वाली जीवनशैली) जीते हैं। यही नहीं जो लोग हफ्ते में कम से कम 3-4 घंटे एक्सरसाइज करते हैं उनमें यह खतरा और भी कम हो जाता है। 

-अगर आप ब्रिस्क वॉक या दौड़ना शुरू कर रहे हैं तो कोशिश करें कि यह सुबह और शाम को करें। ऐसी जगह चुनें जहां ताजी हवा भरपूर मात्रा में मिले। साथ ही शुरुआत 5 मिनिट से करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed