फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: डायबिटिज मरीज भूलकर भी न करें इन चार फलों का सेवन, फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान

Wed, 06 Oct 2021 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Oct 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Health tips Diabetes patients should not eat these four fruits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

हमारा हेल्दी खानपान हमारी सेहत को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। हमें अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पौष्टिक तत्वों और विटामिन से भरे आहार का ही सेवन करने से शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं। वहीं, हमारे खाने वाली चीजों के साथ-साथ फल भी हमारे शरीर को काफी फायदे देने के लिए जाने जाते हैं। फलों में अनार, चीकू, कीवी, सेब और केला समेत कई अन्य फल हमें लाभ देने का काम करते हैं। लोग इन फलों का जूस निकालकर भी इनका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ फल हैं, जिनका सेवन डायिबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए या इनका अत्याधिक सेवन उनको नुकसान पहुंचा सकता है? शायद नहीं, तो चलिए आपको इन फलों के बारे में बताते हैं।

Health tips Diabetes patients should not eat these four fruits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादा पका हुआ केला

  • वैसे तो केला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा पका केला डायबिटिज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर ज्यादा पके हुए केले का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है।
Health tips Diabetes patients should not eat these four fruits
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay

अनार

  • शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए और हेल्दी रहने के लिए अनार का जूस पीने से लाभ मिलते हैं। लेकिन एक मीडियम साइज के अनार में लगभग 40 ग्राम तक शुगर होता है, जिसके कारण ये काफी मीठा हो जाता है और अगर ऐसे अनार या इसके जूस का सेवन डायबिटीज से पीड़ित मरीज करता है, तो इससे उसका शुगर लेवल बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Diabetes patients should not eat these four fruits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंगूर

  • अंगूर में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि एक कप अंगूर में लगभग 23 ग्राम तक शुगर होती है। जबकि एक छोटे से पीस में लगभग एक ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट तक होता है। ऐसे में ये डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
Health tips Diabetes patients should not eat these four fruits
अनानास के फायदे - फोटो : Pixabay

अनानास

  • अनानास का सेवन करने से भी डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंच सकता है। ये पहले से ही काफी ज्यादा मीठा होता है, जिसके कारण ये शुगर लेवल को बढ़ाने का काम कर सकता है। इसलिए डायिबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed