फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी को कम कर सकता है पुश-अप्स ,मिलते हैं 3 अन्य फायदे भी

Thu, 10 Oct 2019 08:40 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 10 Oct 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
push ups benefits for female
- फोटो : social media

आपने अक्सर लोगों को पुशअप्स करते हुए तो जरूर देखा होगा। आप भी सोचते होंगे कि पुशअप्स करने से क्या फायदा होता है। कई लोगों यह मानते हैं कि पुशअप्स करने से सिर्फ वजन घटता है। लेकिन ऐसा नहीं है , पुशअप्स करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है और शरीर भी मजबूत रहता है। इसके अतिरिक्त पुशअप्स करने से कई फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं पुशअप्स करने के फायदे। 

push ups benefits for female
- फोटो : social media
पुशअप्स करने का तरीका

पुशअप्स करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को आगे की ओर करके अपना सारा वजन अपने कंधो पर डाल लें। अब अपने पैरों को जमीन से ऊपर उठा लें। अब इस अवस्था में अपनी कोहनी को मोड़ कर अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को जमीन की ओर ले जाने की कोशिश करें। जब तक आपकी छाती या ठोड़ी जमीन को न छुए तब तक आप अपने शरीर को नीचे की ओर झुकाने की कोशिश करें। इसके बाद आप अपने शरीर को जमीन से ऊपर उठाने की कोशिश करें। बार-बार शरीर को ऊपर -नीचे करने की प्रक्रिया को ही पुशअप्स कहते हैं। नीचे आने के बाद आप फिर से अपने दोनों हाथों को सीधा करते जाएं और अपने आप जमीन से जितना हो सके खुद को ऊपर उठाएं। 


 
push ups benefits for female
- फोटो : social media
शरीर में लचीलापन आता है

पुशअप्स करने से शरीर में लचीलापन बना रहता है। अगर आपके शरीर में लचीलापन नहीं होगा तो कंधे और पीठ में चोट लगने की सभांवना बढ़ जाती है। पुश अप्स करने से शरीर भी मजबूत रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
push ups benefits for female
- फोटो : social media
ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी नहीं होती है

पुशअप्स करने से मांसपेशियां और हड्डियों का घनत्व बना रहता है। उम्र बढ़ने की वजह से हमारी हड्डियों के घनत्व में गिरावट आने शुरू हो जाती है। इसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी हो जाती है। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी बढ़ती उम्र की महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। इसलिए महिलाओं को अपने आहार के साथ-साथ पुश अप्स भी करना चाहिए। 

विज्ञापन
push ups benefits for female
- फोटो : social media
वजन कम होता है 

बढ़ते वजन को कम करने के लिए पुश अप्स सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज है। पुश अप्स करते समय अधिक मात्रा में ऊर्जा खर्च होती है। जिसके वजह से वजन कम होने लगता है। इसलिए अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहती हैं तो आपको रोजाना पुश अप्स करने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed