आपने अक्सर लोगों को पुशअप्स करते हुए तो जरूर देखा होगा। आप भी सोचते होंगे कि पुशअप्स करने से क्या फायदा होता है। कई लोगों यह मानते हैं कि पुशअप्स करने से सिर्फ वजन घटता है। लेकिन ऐसा नहीं है , पुशअप्स करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है और शरीर भी मजबूत रहता है। इसके अतिरिक्त पुशअप्स करने से कई फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं पुशअप्स करने के फायदे।
महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी को कम कर सकता है पुश-अप्स ,मिलते हैं 3 अन्य फायदे भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुशअप्स करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को आगे की ओर करके अपना सारा वजन अपने कंधो पर डाल लें। अब अपने पैरों को जमीन से ऊपर उठा लें। अब इस अवस्था में अपनी कोहनी को मोड़ कर अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को जमीन की ओर ले जाने की कोशिश करें। जब तक आपकी छाती या ठोड़ी जमीन को न छुए तब तक आप अपने शरीर को नीचे की ओर झुकाने की कोशिश करें। इसके बाद आप अपने शरीर को जमीन से ऊपर उठाने की कोशिश करें। बार-बार शरीर को ऊपर -नीचे करने की प्रक्रिया को ही पुशअप्स कहते हैं। नीचे आने के बाद आप फिर से अपने दोनों हाथों को सीधा करते जाएं और अपने आप जमीन से जितना हो सके खुद को ऊपर उठाएं।
पुशअप्स करने से शरीर में लचीलापन बना रहता है। अगर आपके शरीर में लचीलापन नहीं होगा तो कंधे और पीठ में चोट लगने की सभांवना बढ़ जाती है। पुश अप्स करने से शरीर भी मजबूत रहता है।
पुशअप्स करने से मांसपेशियां और हड्डियों का घनत्व बना रहता है। उम्र बढ़ने की वजह से हमारी हड्डियों के घनत्व में गिरावट आने शुरू हो जाती है। इसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी हो जाती है। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी बढ़ती उम्र की महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। इसलिए महिलाओं को अपने आहार के साथ-साथ पुश अप्स भी करना चाहिए।
बढ़ते वजन को कम करने के लिए पुश अप्स सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज है। पुश अप्स करते समय अधिक मात्रा में ऊर्जा खर्च होती है। जिसके वजह से वजन कम होने लगता है। इसलिए अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहती हैं तो आपको रोजाना पुश अप्स करने चाहिए।