फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: ये तीन प्राणायाम संपूर्ण सेहत को देंगे गजब का बूस्ट, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

Thu, 07 Apr 2022 11:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 07 Apr 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
pranayama yoga benefits, kapalbhati anulom vilom pranayam ke fayde
रोजाना प्राणायाम योग करने के फायदे - फोटो : iStock

प्राणायाम के अभ्यास को संपूर्ण स्वास्थ्य को अद्भुत लाभ प्रदान करने का सबसे कारगर तरीका माना जाता है। प्राणायाम का लक्ष्य शरीर और मन के बीच संबंध को मजबूत करना है। शोध के अनुसार, नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास करना शरीर और मस्तिष्क को आराम दिलाने के साथ एकाग्रता को बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार में आपकी मदद कर सकता है। आमतौर पर प्राणायाम को सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य लाभ से ही जोड़कर देखा जाता रहा है पर अध्ययनों में इसे फेफड़ों के कार्य, रक्तचाप और शरीर के अन्य अंगों की सक्रियता को बढ़ाने का भी सबसे कारगर तरीका माना जाता है।



यह कहना गलत नहीं होगा कि प्राणायाम मानसिक और शारीरिक दोनों ही प्रकार की सेहत को गजब का बूस्ट देने वाले अभ्यास हैं। दिनचर्या में नियमित रूप से कई तरह के प्राणायाम अभ्यास को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि संपूर्ण सेहत को बेहतर बनाए रखने में किन प्राणायाम अभ्यास से आपको लाभ मिल सकता है?

pranayama yoga benefits, kapalbhati anulom vilom pranayam ke fayde
योगासनों का रोजाना करें अभ्यास - फोटो : Pixabay

कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाने में कपालभाति प्राणायाम के दैनिक अभ्यास को विशेष लाभप्रद बताया गया है। यह पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार करके गैस्ट्रिक से संबंधित दिक्कतों को कम करने में मदद करने वाला अभ्यास है। इसके अलावा इस योगासन को करने से अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। यह एंडोर्फिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे आपका मूड सही बना रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

pranayama yoga benefits, kapalbhati anulom vilom pranayam ke fayde
अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के फायदे - फोटो : Istock

अनुलोम-विलोम प्राणायाम
वैकल्पिक तौर पर दोनों नाक से सांस लेने के इस अभ्यास को अध्ययनों में कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में इसके कई तरह के लाभ हो सकते हैं। धैर्य, ध्यान और शारीरिक नियंत्रण को बेहतर बनाए रखने के साथ तनाव और चिंता से राहत दिलाने में इस योग का अभ्यास विशेष लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों में इसे मस्तिष्क, श्वसन और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने और भावनात्मक लाभ के लिए भी फायदेमंद पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pranayama yoga benefits, kapalbhati anulom vilom pranayam ke fayde
प्राणायाम योग के मानसिक लाभ - फोटो : Pixabay

भ्रामरी प्राणायाम
मानसिक शांति को बढ़ावा देने के साथ आत्म संतुष्टि बढ़ाने और तनाव को दूर करने में भ्रामरी प्राणायाम के लाभ सिद्ध होते हैं। यह नसों को शांत करता है जिससे  बेहतर नींद प्राप्त करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, ऐसे लोगों के लिए भ्रामरी प्राणायाम का नियमित अभ्यास करना बेहतर विकल्प हो सकता है। रोजाना प्राणायाम के लिए जरूर समय निकालें। 


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed