फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानिए: कोविड के दौरान होने वाली खांसी से कैसे पाएं राहत, कौन से तरीके हो सकते हैं कारगर?

Tue, 18 Jan 2022 01:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jan 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
omicron infection prevention, how to get rid of covid cough, know what expert recommendes
कोरोना के समय में खांसी की समस्या - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by-


डॉ सौरभ अवस्थी
(श्वांस रोग विशेषज्ञ)
ग्रेटर नोएडा



ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों ने दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक महीने की बात करें तो पूरी दुनिया में कोरोना के इस वैरिएंट के कारण संक्रमण के आंकड़ों में तेजी से उछाल देखने को मिला है। भारत में भी कोरोना के इस वैरिेएंट ने तेजी से संक्रमण फैलाया है, पिछले चार दिनों की बात करें तो रोजाना संक्रमण के मामले ढाई लाख से अधिक के आ रहे हैं। देखते ही देखते कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या भी 8 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। अध्ययनों से पता चलता है कि इस वैरिएंट से संक्रमितों में भी कमोबेश उसी तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जैसा कि डेल्टा और अन्य वैरिएंट्स में देखने को मिल रहे थे। हालांकि कुछ रोगियों में ओमिक्रॉन के कारण गले में खरोंच और रात में अधिक पसीना आने जैसी समस्या भी देखने को मिली है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के ज्यादातर संक्रमितों को बुखार के साथ गले में खराश, खांसी, छींक आने और बदन दर्द की समस्या हो रही है। खांसी की समस्या कोरोना के लगभग सभी वैरिएंट्स से संक्रमितों में काफी सामान्य देखी जा रही है। ओमिक्रॉन संक्रमितों को भी इस तरह की दिक्कत हो रही है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि कोरोना संक्रमण के दौरान होने वाली खांसी की समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है?

omicron infection prevention, how to get rid of covid cough, know what expert recommendes
कोविड कफ की समस्या - फोटो : iStock

संक्रमण के दौरान खांसी की समस्या
अमर उजाला से बातचीत में श्वांस रोगों के विशेषज्ञ डॉ सौरभ अवस्थी बताते हैं, कोविड-19 सांस से संबंधित की बीमारी है। कोरोना वायरस के तमाम वैरिएंट्स श्वसन तंत्र को लक्षित करके शरीर में बीमारी बढ़ाते हैं। डेल्टा हो या ओमिक्रॉन, यह ऊपरी श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है जिससे गले में खराश और खांसी जैसे लक्षण होते हैं। कोरोना के रोगियों में खांसी की समस्या होना सबसे आम मानी जाती है। लैंसेट के अध्ययन के अनुसार, 60-70 रोगसूचक कोरोनावायरस रोगियों को प्रारंभिक लक्षण के रूप में सूखी खांसी का अनुभव होता है।

omicron infection prevention, how to get rid of covid cough, know what expert recommendes
खांसी की समस्या को कैसे दूर करें - फोटो : Pixabay

खांसी से कैसे पाएं राहत?
डॉ सौरभ बताते हैं, खांसी की समस्या रोगियों के लिए काफी असहजता का कारण बनती है। खांसी शरीर का ऐसा तंत्र है जो सांस लेने के मार्ग को साफ करने में मदद करती है। कोरोना के अलावा फ्लू जैसे संक्रमण के कारण भी लोगों को खांसी आने की समस्या हो सकती है। गरारे करने, डॉक्टरों द्वारा बताई गई एंटी-एलर्जिक दवाओं आदि के माध्यम से खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है। खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए गर्म पानी पीना भी लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
omicron infection prevention, how to get rid of covid cough, know what expert recommendes
कोरोना संक्रमण के दौरान रखें सेहत का ख्याल - फोटो : Pixabay

क्या एंटीबायोटिक दवाओं का करना चाहिए सेवन?
डॉ सौरभ कहते हैं, कोविड-19 एक वायरल बीमारी है और यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वायरल संक्रमण पर एंटीबायोटिक दवाओं का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। एंटीबायोटिक्स केवल द्वितीयक जीवाणु संक्रमण के उपचार में प्रभावी होते हैं। कोविड-19 वाले रोगियों को किसी भी दवा का सेवन बिना डॉक्टर के सलाह के नहीं करना चाहिए। जहां तक खांसी को ठीक करने की बात है तो घरेलू उपायों या डॉक्टर की सलाह पर कफ सीरप लेकर इसे ठीक किया जा सकता है। 

विज्ञापन
omicron infection prevention, how to get rid of covid cough, know what expert recommendes
कोरोना से बचाव करते रहना जरूरी - फोटो : Pixabay

ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गए हों तो क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, यदि आप कोरोना के तेजी से बढ़ते ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हो गए हैं तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। ओमिक्रॉन के कारण गंभीर रोग के मामले कम देखने को मिल रहे हैं। संक्रमितों को रोग की पुष्टि के बाद खुद को 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर लेना चाहिए, इस दौरान डॉक्टर से संपर्क में रहते हुए उनके द्वारा सुझाई गई दवाओं का ही सेवन करें। शरीर की पौष्टिकता का ध्यान रखें, स्वस्थ आहार का सेवन करें। ज्यादातर रोगियों में 5-7 दिनों के बीच लक्षण ठीक हो जाते हैं। यदि आपको इसके बाद भी समस्या बनी रहती है तो चिकित्सकीय सहायता लें। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed