फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga For Dengue: डेंगू के कारण कमजोर हो गया है शरीर, तो तेज रिकवरी के लिए करें ये योगासन

Tue, 16 May 2023 09:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 16 May 2023 09:21 AM IST
विज्ञापन
National Dengue Day 2023 Yoga Tips to Recover From Weakness Due to Dengue Health Tips in Hindi
डेंगू से रिकवरी के लिए क्या करें? - फोटो : istock

National Dengue Day 2023 : गर्मियों की शुरुआत के साथ रही घरों में और आसपास मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती है। ये मच्छर कई रोग की वजह बन सकते हैं। मच्छरों से डेंगू-मलेरिया फैलता है। खासकर बारिश में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि डेंगू के मच्छर पानी में पनपते हैं। डेंगू एक ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज शुरू से नहीं हुआ तो यह जानलेवा हो सकता है। डेंगू के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और इससे बचाव के तरीके समझाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है।



डेंगू हर साल एक बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। डेंगू एक वायरल बुखार है, जो मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के कारण तेज बुखार, शरीर दर्द, सिर दर्द, गले में खराश और जुकाम हो सकता है। इस दौरान शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। डेंगू के इलाज के बाद भी शरीर में कमजोरी रहती है। बुखार से उभरने के लिए कुछ योगासन मदद कर सकते हैं। यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो डेंगू से जल्द रिकवरी में सहायक है।

National Dengue Day 2023 Yoga Tips to Recover From Weakness Due to Dengue Health Tips in Hindi
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन योग

डेंगू से तेज रिकवरी के लिए पश्चिमोत्तानासन के अभ्यास से लाभ मिलता है। इस योग से उच्च रक्तचाप और मधुमेह पीड़ित लोगों को भी आराम मिलता है। शरीर और मन को शांत रखने व थकान दूर करने के लिए नियमित पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास करना चाहिए।

National Dengue Day 2023 Yoga Tips to Recover From Weakness Due to Dengue Health Tips in Hindi
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Istock

प्राणायाम का अभ्यास

डेंगू से जल्द रिकवर होने के लिए सांस के अभ्यास और प्राणायाम करना चाहिए। यह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, साथ ही तनाव से राहत दिलाने में भी प्रभावी हैं। रक्तचाप को कम करने, शरीर को आराम दिलाने और बेहतर नींद के लिए भ्रामरी प्राणायाम करें। इसके अलावा कपालभाति और अनुलोम-विलोम का अभ्यास भी फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Dengue Day 2023 Yoga Tips to Recover From Weakness Due to Dengue Health Tips in Hindi
Vajrasana - फोटो : istock

वज्रासन योग

वज्रासन योग मन को शांत व स्थिर रखने में मदद करता है, साथ ही पाचन को ठीक करता है। इस आसन से शरीर को आराम मिलता है। घुटने के दर्द, जांघ की मांसपेशियों को मजबूत करने और पीठ दर्द को कम करने के लिए वज्रासन योग का नियमित अभ्यास करें। डेंगू के कारण शरीर कमजोर हो जाता है और दर्द की समस्या रहती है, वज्रासन इससे भी राहत दिलाता है।

विज्ञापन
National Dengue Day 2023 Yoga Tips to Recover From Weakness Due to Dengue Health Tips in Hindi
yoga - फोटो : istock
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed