फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2023: इस साल ये योगासन बने रहे ट्रेंड में, लोगों ने किया जमकर अभ्यास

Fri, 01 Dec 2023 12:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Dec 2023 12:43 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2023  Yoga Poses Most Popular Yoga Asanas in 2023 Know Details in Hindi
Year Ender 2023: किन योगासन को लोग ज्यादा करते हैं? - फोटो : Amar Ujala

2023 Year Ender: बस एक महीने बाद हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे और पुराना साल 2023 खत्म हो जाएगा। ऐसे में जहां नए साल का हम स्वागत करेंगे, तो वहीं कुछ यादें 2023 की भी हमारे आसापसा घुमेंगी। जैसे- अब भी कोविड-19 को शायद ही कोई भूल पाया होगा। इस बीमारी के संक्रमण ने जहां लोगों की जान ले ली, तो वहीं कई लोगों ने इस बीमारी को लंबे समय तक झेला। यही नहीं, हमारे आसपास कई अन्य बीमारियां भी मौजूद हैं, जिनसे बचने के लिए खुद को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसलिए साल 2023 में लोगों ने कुछ योगासन किए जो कि ट्रेंड में बने रहे। ये हम सभी जानते हैं कि योग के अभ्यास से शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। तो चलिए जानते हैं 2023 में ट्रेंड में रहे कौन से योगासन हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...

Year Ender 2023  Yoga Poses Most Popular Yoga Asanas in 2023 Know Details in Hindi
Year Ender 2023: किन योगासन को लोग ज्यादा करते हैं? - फोटो : istock

ये योगासन रहे ट्रेंड में:-

सुखासन

  • इसके लिए आपको मैट पर बैठकर दोनों घुटनों को फर्श पर रखने की कोशिश करनी है। हाथों को घुटनों के पास रखते हुए शरीर को सीधा और पेट को सामान्य अवस्था में रखना है।
Year Ender 2023  Yoga Poses Most Popular Yoga Asanas in 2023 Know Details in Hindi
Year Ender 2023: किन योगासन को लोग ज्यादा करते हैं? - फोटो : istock
  • फिर शरीर को ढीला छोड़ें और कम से कम 10 मिनट तक इस अवस्था में रहने की कोशिश करें। इस आसान को करने से किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचा जा सकता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी ये बेहतर करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2023  Yoga Poses Most Popular Yoga Asanas in 2023 Know Details in Hindi
Year Ender 2023: किन योगासन को लोग ज्यादा करते हैं? - फोटो : istock

वज्रासन

  • इस आसन को करने के लिए पहले घुटनों पर बैठना है और फिर पैरों के अंगूठे को आपस में मिलाते हुए एड़ियों को अलग रखना है। इसके बाद हिप्स को एडियों से टिकाना है और हथेलियों को घुटने पर रखना है। साथ ही पीठ को सीधा रखते हुए दोनों घुटनों को आपस में मिलाना है। कुछ देर इस मुद्रा में बैठें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
विज्ञापन
Year Ender 2023  Yoga Poses Most Popular Yoga Asanas in 2023 Know Details in Hindi
Year Ender 2023: किन योगासन को लोग ज्यादा करते हैं? - फोटो : istock

पर्वतासन

  • इसके लिए आपको पहले वज्रासन में बैठना है और अब दोनों हाथों और पैरों को धीरे से जमीन पर रखना है। वजन जमीन पर रखते हुए कमर को त्रिकोणीय आकार की तरफ ऊपर की और स्ट्रेच करें। आसन करते समय शरीर पर्वत जैसा दिखना चाहिए और कुछ देर इसी मुद्रा में रहें।


नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed