फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: बिस्तर पर लेटकर करें ये पांच योग, मिलेंगे गजब के फायदे

Mon, 17 Jul 2023 11:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 17 Jul 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Morning Yoga Asanas While Lying on Bed Yoga Poses
Yoga In Bed - फोटो : istock

Morning Yoga Asanas While Lying on Bed: स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक सक्रियता जरूरी है, हालांकि व्यस्तता के कारण लोग खुद के लिए वक्त नहीं निकाल पाते और फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते। थकान या आलस के कारण भी अक्सर लोग शारीरिक सक्रियता से बचते हैं। ऐसे में कई तरह की बीमारियों से ग्रसित होने की संभावना बढ़ जाती है।



मोटापा, शरीर दर्द, अपच और तनाव आदि जैसी शारीरिक और मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए योग लाभकारी है, लेकिन योगाभ्यास के लिए समय नहीं मिल पाता या आलस में आसन नहीं कर पाते तो यहां आपको बिस्तर पर लेटे-लेटे कई आसनों के अभ्यास का तरीका बताया जा रहा है।

इन आसनों को करने के लिए अलग से किसी जगह या समय की जरूरत नहीं है। सुबह नींद खुलते ही बिस्तर पर लेटकर कुछ योगासनों का अभ्यास 10-15 मिनट कर सकते हैं। सुबह योगासन के अभ्यास से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शारीरिक समस्याएं कम होने के साथ ही तनाव और चिंता भी कम होती है। अगली स्लाइड्स में जानिए सुबह बिस्तर पर लेटकर किए जाने वाले आसन योगासनों के बारे में।

 

Morning Yoga Asanas While Lying on Bed Yoga Poses
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

बिस्तर पर लेटकर आसानी से भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। रोजाना सुबह भुजंगासन के अभ्यास से भुजाएं मजबूत होती हैं। मांसपेशियों में खिंचाव आता है और बेली फैट कम होता है।

इस आसन के अभ्यास के लिए बिस्तर पर पेट के बल लेटकर दोनों हाथों को कंधे के सामने ले आएं। पूरा शरीर एक सीध में रखते हुए ऊपरी हिस्से को भुजाओं से उठाएं और पैर सीधे रखें। कमर से ऊपर का हिस्सा हवा में उठाते हुए कुछ देर इसी स्थिति में रहें। बाद में सामान्य अवस्था में आ जाएं।

Morning Yoga Asanas While Lying on Bed Yoga Poses
ब्रिज पोज - फोटो : istock

सेतुबंधासन

गठिया की शिकायत से बचाव के लिए, खासकर महिलाओं के लिए सेतुबंधासन का अभ्यास को बेहतर माना जाता है। इस योग से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। आर्थराइटिस के लक्षण कम होते हैं और गर्दन, रीढ़, छाती व कूल्हों की बेहतर स्ट्रेचिंग होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Morning Yoga Asanas While Lying on Bed Yoga Poses
पवनमुक्तासन - फोटो : pixabay

पवनमुक्तासन

शरीर में लचीलापन, रीढ़ की हड्डी की मजबूती, शरीर की थकान को दूर करने के लिए बिस्तर पर लेटकर दोनों पैरों को आपस में मोड़ लें। अब घुटनों को छाती पर लगाते हुए हाथों से पैरों को समेटें। इसी अवस्था में कुछ देर रहते हुए लंबी-लंबी सांस लें और छोड़ें।

विज्ञापन
Morning Yoga Asanas While Lying on Bed Yoga Poses
matsyasana - फोटो : istock

मत्स्यासन

इस आसन को फिश पोज कहते हैं। बालों की ग्रोथ तेज करने के साथ ही शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इस योग का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए पद्मासन में बैठकर धीरे-धीरे पीछे झुकें और पीठ के बल लेट जाएं। दाएं हाथ से बाएं पैर और बाएं हाथ से दाएं पैर को पकड़ें। कोहनियों को जमीन पर टिकाते हुए घुटनों को जमीन से सटाएं। सांस लेते समय सिर को पीछे की ओर उठाएं। इस अवस्था में धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। फिर शुरूआती अवस्था में आ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed