फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: तन और मन को ठंडा रखने के लिए करें ये योगासन, गर्मी व मानसून में होने वाली बीमारियों से मिलेगी राहत

Thu, 20 Jul 2023 10:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 20 Jul 2023 10:32 AM IST
विज्ञापन
Monsoon Yoga Asanas To Stay Cool During Summer Yoga Poses Keeps Body And Mind Cool
yoga - फोटो : istock

Monsoon Yoga Asanas To Stay Cool During Summer: मई-जून की उमस भरी गर्मी के बाद मानसून में बरसात के कारण लोगों को कुछ राहत मिलती हैं। तापमान में कुछ कमी आ जाती है, लेकिन उमस बरकरार है। इन दिनों कभी बारिश तो कभी मौसम गर्म हो जाता है। शाम में घने बादल तो दिन में तेज धूप महसूस होती है, जिससे शरीर पसीने और गर्म तापमान से परेशान रहता है। गर्मी और मानसून के कारण कई तरह की बीमारियों की आशंका भी बढ़ जाती है।



गर्मी व बरसात के कारण शरीर में खुजली, रैशेज और त्वचा संबंधी इंफेक्शन हो सकता है, साथ ही मन अशांत होने लगता है। ऐसे में शरीर को ठंडा और मस्तिष्क को शांत रखने के लिए योग किया जा सकता है। कुछ योगासन शरीर के तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं। योग शरीर का तापमान सामान्य तरीके से कम करता है और मन शांत रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव और तन व मन को ठंडा रखने वाले योगासनों के बारे में।
 

Monsoon Yoga Asanas To Stay Cool During Summer Yoga Poses Keeps Body And Mind Cool
सिंह पोज - फोटो : istock

सिंहासन

शरीर को ठंडा रखने के लिए सिंहासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह आसन आरामदायक मुद्रा है, जिस के सुबह खाली पेट अभ्यास से सेहत को अधिक लाभ मिलते हैं। यह योग क्रिया ब्लड सर्कुलेशन में सुधार के साथ ही तनाव दूर करता है और गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है। इस आसन को करने के लिए वज्रासन में बैठकर रीढ़ की हड्डी और कमर को बिल्कुल सीधा रखें। दोनों हथेलियों को घुटनों पर टिकाते हुए गहरी सांस लें और धीरे धीरे श्वास छोड़ें। इस प्रक्रिया को 3 से 5 बार दोहराएं।

Monsoon Yoga Asanas To Stay Cool During Summer Yoga Poses Keeps Body And Mind Cool
butterfly pose - फोटो : istock

बुद्ध कोणासन

गर्मियों में बुद्ध कोणासन का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। इस आसन के अभ्यास से शरीर को ठंडक मिलती है। वहीं हृदय रक्त को सही तरीके से पंप कर पाता है। थकान व चिंता दूर होती है। आप इस आसन को सुबह या शाम कर सकते हैं।

बटरफ्लाई पोज का अभ्यास करने के लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों को पेल्विस की तरफ खींचें। तलवों को आपस में जोड़कर पैरों के अंगूठों को हाथों से पकड़ लें। 2-5 मिनट इसी अवस्था में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Yoga Asanas To Stay Cool During Summer Yoga Poses Keeps Body And Mind Cool
tadasana - फोटो : pixabay

ताड़ासन

तन और मन को ठंडा रखने के लिए ताड़ासन का अभ्यास फायदेमंद है। यह आसन ऊर्जावान बनाने में सहायक है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। ताड़ासन के अभ्यास से चिंता और तनाव भी कम होता है। इस आसन के अभ्यास के लिए दोनों पैरों के बीच गैप बनाकर खड़े हो जाएं। हाथों को सिर के ऊपर ले जाते हुए पूरे शरीर को स्ट्रेच करें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।

विज्ञापन
Monsoon Yoga Asanas To Stay Cool During Summer Yoga Poses Keeps Body And Mind Cool
Yoga - फोटो : istock

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed