फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट और कमर की चर्बी से पाना है निजात है तो दिनचर्या में शामिल करें 'मर्कट आसन'

Mon, 10 Aug 2020 09:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 10 Aug 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
markat asana for reduce belly fat and back pain

आजकल की दिनचर्या में ज्यादातर काम बैठकर करने वाले होते है। फिर वो डेस्क जॉब हो या कुछ और, जिसकी वजह से कमर दर्द के साथ ही पेट के आसपास के हिस्सों में चर्बी जमा होने लगती है। जिसकी वजह से ये शारीरिक परेशानी का कारण भी बनता है। वहीं कमर के आसपास की चर्बी देखने में भद्दी भी लगती है। लेकिन अगर आप दर्द के साथ ही चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना मर्कट आसन को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। 

markat asana for reduce belly fat and back pain
प्रतीकात्मक तस्वीर
मर्कट आसन

मर्कट का अर्थ बंदर होता है, इसलिए इस आसन को बंदर आसन भी कहा जाता है। ये आसन करते समय शरीर का आकार बंदर जैसा हो जाता है। यह आसन कमर दर्द और पेट की चर्बी घटाने के लिए काफी लाभकारी होता है। इसे करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, हाथ-पैरों और कमर का दर्द और मोटापा काम होता है।

markat asana for reduce belly fat and back pain
yoga - फोटो : social media
ऐसे करें अभ्यास

पहले पीठ के बल लेटकर दोनों हाथों को कमर से नीचे रखें। दोनों पैरों को जोड़कर घुटनों से मोड़ लें। अब कमर से नीचे के हिस्से को ट्विस्ट करते हुए पैरों को एक बार दाईं तरफ बगल में जमीन पर टिका दें। इस अवस्था में सर को उसकी उलटी दिशा में रखते हैं। इस आसन को 10 से 20 सेकेंड से शुरू करते हुए टाइमिंग बढ़ानी है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
markat asana for reduce belly fat and back pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जमीन पर सीधे लेट जाएं। दोनों पैरों के बीच फासला रखें और और उन्हें घुटनों से मोड़ लें। अब बायां घुटना बगल में जमीन पर टिका दें और दायां घुटना बायें पैर के अंगूठे पर रख दें। इस अवस्था में सिर को विपरीत दिशा में घुमाकर रखें।

 
विज्ञापन
markat asana for reduce belly fat and back pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जमीन पर सीधे लेट जाएं। दाहिने पैर को कमर से सीधा उठाते हुए बायीं तरफ जहां तक हो सके लेकर जाएं। इसे करने की आदर्श स्थिति में दाहिने पैर से बायें हाथ को जमीन पर रखते हुए छूना है। इसी तरह दूसरे पैर से भी करना है। इस आसन को करते समय गर्दन विपरीत दिशा में रखनी है। 


फायदे

मर्कट आसन करने से पीठ के दर्द में राहत मिलती है और रीड की हड्डियों का रोग दूर होता है। सर्वाइकल, पेट दर्द, गैस, कमर दर्द, अपचयन, कूल्हों के दर्द, अनिद्रा थकान में मर्कट आसन बहुत ही लाभदायक है। इसके साथ ही मर्कट आसन करने से हमारे गुर्दे, अग्नाशय और लीवर सक्रिय हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed