फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora Fitness: मलाइका अरोड़ा की तरह 50 की उम्र में जवान दिखने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास

Thu, 05 Sep 2024 10:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 05 Sep 2024 10:15 AM IST
सार

अगर आप भी 40 से 50 वर्ष की आयु में हैं और मलाइका अरोड़ा की तरह महज 20 से 30 वर्ष की जवान महिला दिखने की चाह रखती हैं तो कुछ योगासनों का अभ्यास करें, जिसका मलाइका अरोड़ा नियमित अभ्यास करती हैं। 

विज्ञापन
Malaika Arora Fitness Tips anti ageing Yoga Poses To Look Younger At the Age of 50 disprj
malaika arora yoga - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial

Malaika Arora Fitness Tips : अधिकतर भारतीय गृहणियां अपनी उम्र से अधिक आयु की दिखने लगती हैं। ऐसा केवल उनके पहनावे या लुक्स के कारण नहीं होता, बल्कि शारीरिक तौर पर भी वह उम्र से अधिक बड़ी दिखती हैं। वहीं फिल्मों और टीवी पर नजर आने वाली अभिनेत्रियां 50 वर्ष की आयु में भी 30 की नजर आती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मलाइका अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी को माना जा सकता है। दोनों ही अभिनेत्रियां लगभग 50 वर्ष की हैं। लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। 



खानपान, वर्कआउट और अच्छी लाइफस्टाइल को अपना मलाइका अरोड़ा इस उम्र में भी जवान दिखती हैं। जिस उम्र में महिलाओं का शरीर थकावट महसूस करता है, उस उम्र में मलाइका शानदार डांस मूव्स दिखाती हैं। उनके चेहरे का निखार, टोंड बाॅडी और एनर्जी किसी युवा लड़की जैसी ही लगती है। इसका कारण मेकअप या आउटफिट नहीं, बल्कि उनका फिटनेस रूटीन है।  

मलाइका की तरह 50 की उम्र में जवान दिखने के लिए शारीरिक तौर पर सक्रिय रहने की जरूरत है। अभिनेत्री अक्सर जिम वियर में नजर आती हैं। वह नियमित योग करती हैं। अगर आप भी 40 से 50 वर्ष की आयु में हैं और मलाइका अरोड़ा की तरह महज 20 से 30 वर्ष की जवान महिला दिखने की चाह रखती हैं तो कुछ योगासनों का अभ्यास करें, जिसका मलाइका अरोड़ा नियमित अभ्यास करती हैं। 

Malaika Arora Fitness Tips anti ageing Yoga Poses To Look Younger At the Age of 50 disprj
भुजंगासन का अभ्यास करती मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

भुजंगासन

मलाइका अरोड़ा भुजंगासन का अभ्यास करती हैं। यह आसन  पोस्चर को सही रखने में मददगार है। इसके साथ ही पीठ, कमर और कंधों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पेट में जमी चर्बी कम होती है, साथ ही रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है।

भुजंगासन के अभ्यास के लिए मैट पर पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधे से सीध में लाएं। दोनों पैरों के बीच दूरी को कम करें और पैरों को सीधा रखें। लंबी सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं। कुछ सेकेंड इसी मुद्रा में रहें और सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं। इस योगासन को 4-5 बार दोहरा सकते हैं।

Malaika Arora Fitness Tips anti ageing Yoga Poses To Look Younger At the Age of 50 disprj
गोमुखासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

गोमुखासन

गोमुखासन के अभ्यास के काफी फायदे हैं। इससे शरीर टोंड होता है और कमर दर्द से छुटकारा मिल सकता है। सुखासन की मुद्रा में बैठकर पैरों को आगे बढ़ाएं। बाईं टांग को मोड़कर शरीर के करीब खींचें। दाहिने घुटने को उठाकर बाएं पैर को दाहिनी जांघ के नीचे टिका लें। बाएं हाथ को पीठ पर टिकाते हुए दाएं हाथ को उठाएं और कंधे के ऊपर से ले जाकर पीठ पर टिकाएं। इस दौरान दाएं हाथ की हथेली रीढ़ की हड्डी पर टिकी होनी चाहिए। पीठ के पीछे दोनों हाथों को एक दूसरे से पकड़ने की कोशिश करें। दाहिने हाथ को सिर के पीछे ले जाएं। सिर और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। आंखें बंद कर लें और इस मुद्रा में दो मिनट तर रहं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Fitness Tips anti ageing Yoga Poses To Look Younger At the Age of 50 disprj
मत्स्यासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

मत्स्यासन

इसका नियमित अभ्यास सांस लेने की पद्धति को बेहतर बनाने में मदद करता है। सांस संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मत्स्यासन सबसे उपयोगी योगासन है। इसके अलावा छाती और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव लाकर कंधों, गर्दन की मांसपेशियों से तनाव मुक्त करने के लिए भी मत्स्यासन का नियमित अभ्यास किया जा सकता है।

विज्ञापन
Malaika Arora Fitness Tips anti ageing Yoga Poses To Look Younger At the Age of 50 disprj
मारिच्यासन योग - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

मारिच्यासन योग

बढ़ती उम्र में कमर दर्द की शिकायत भी बढ़ने लगती है। मलाइका अरोड़ा मरीच्यासन का अभ्यास करती हैं, जिससे कमर दर्द दूर होता है। साथ ही मन शांत रहता है और तनाव नहीं होता। 

----------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed