फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown Fitness: घर को बनाएं जिम, इन 'एक्सरसाइज' से खुद को रखें फिट

Mon, 20 Apr 2020 05:25 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 20 Apr 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Make your Gym at Home how to keep your body fit and healthy by in house exercise
प्रतीकात्मक तस्वीर

लॉकडाउन का असर लोगों की फिटनेस पर भी हुआ है। लोग न बाहर पार्क में टहलने जा पा रहे हैं और न ही जिम जा पा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बीच अभी बाहर जाना भी खतरे से खाली नहीं है। लेकिन आप घर पर भी बहुत सारे व्यायाम कर सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान भी कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए तो आप घर पर ही अपनी फिटनेस का ख्याल रख सकते हैं। चिंता मत कीजिए, इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है और न ही बहुत सारे उपकरणों की जरूरत है। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे ही फिटनेस मंत्रों की, जिनके जरिए बिना जिम या पार्क गए आप अपने आप को फिट रख सकते हैं। 

Trending Videos
Make your Gym at Home how to keep your body fit and healthy by in house exercise
प्रतीकात्मक तस्वीर

घर पर ही करें वॉर्मअप
घर में रहते हुए आपको वॉर्म-अप करना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आपको दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है। आप एक जगह खड़े होकर जंप कर सकते हैं। सीधे खड़े हो जाएं और अपनों दोनों हाथों को कंधों की सीध में रखकर उन्हें लगातार चलाएं। इसके बाद पैरों के घुटनों को मोड़कर स्क्वाट करें। इतना करना काफी होगा। 

Make your Gym at Home how to keep your body fit and healthy by in house exercise
पुश अप

वजन उठाने के लिए आपको डंबल-शंबल की जरूरत नहीं, आप घर की चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हाथों की एक्सरसाइज के लिए आप वजनदार किताब, लकड़ी के सामान या फिर अपनी क्षमता के अनुसार, बुक्स, लैपटॉप या अपनी क्षमता के मुताबिक अन्य वजनदार सामान आदि रख सकते हैं। वहीं, पुश अप के लिए आपको किसी उपकरण या सामान की जरूरत नहीं है। जरुरत के हिसाब से करें और फिर सेट बढाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Make your Gym at Home how to keep your body fit and healthy by in house exercise
प्रतीकात्मक तस्वीर

अपनी बाहों के लिए आप सिंगल हैंड बाइसेप्स कर्ल कर सकते हैं। इससे घर बैठे आपकी बाइसेप्स की मसल मजबूत बनेंगी। आप चाहें तो बॉडी वेट से जंप स्क्वाट्स लगा सकते हैं। अगर आप थोड़ी क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो आप सामान भरे बैग को कंधों पर पहनकर फिर स्क्वाट्स लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Make your Gym at Home how to keep your body fit and healthy by in house exercise
प्रतीकात्मक तस्वीर

कंधों की मजबूती के लिए आप सिंगल आर्म ओवर हैड प्रेश कर सकते हैं। आप सामान भरे बैग को एक हाथ से कंधों के साथ पकड़कर इसे कर सकते हैं। वहीं, बाद में पेट के लिए आप क्रंच कर सकते हैं। इसके लिए जमीन पर दोनों पैर मोड़कर लेट जाएं और बैग को दोनों हाथों से पकड़कर रखें और फिर क्रंच करें। इस तरह आप घर पर रहते हुए व्यायाम कर सकते हैं और शरीर को फिट रख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed