फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: हाई यूरिक एसिड और जोड़ों में दर्द ने कर दिया है परेशान? कैसे करें इसे कंट्रोल

Sun, 11 Oct 2026 10:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Oct 2026 10:11 PM IST
सार

यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे खानपान के अलावा आनुवंशिक कारण और किडनी की समस्याएं भी हो सकती हैं। हाई प्यूरीन वाले खाद्य पदार्थ, शराब और मीठे पेय कम कर देने से समस्याओं में आराम पाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Gout and Uric Acid risk know Causes, Symptoms and Management
यूरिक एसिड की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपको जोड़ों में कुछ दिनों से तेज दर्द हो रहा है? खासकर पैर के अंगूठे में असहनीय दर्द रहता है जिससे चलना और उठना भी मुश्किल हो रहा है। ये  गाउट की समस्या का संकेत हो सकता है।



अचानक तेज दर्द, सूजन और खासकर पैर के अंगूठे में असहनीय तकलीफ होना यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत हो सकता है, जो गाउट की समस्या बढ़ा देता है। यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नाम के पदार्थों के ब्रेकडाउन से  बनता है। आमतौर पर किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकालती रहती है, लेकिन जब शरीर इसे पर्याप्त मात्रा में बाहर नहीं निकाल पाता या इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो इससे जोड़ों में समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यूरिक एसिड बढ़ने का मतलब ये नहीं कि हर व्यक्ति को गठिया होगा। खानपान, वजन और समय पर सही इलाज से इसे मैनेज किया जा सकता है।

Trending Videos
Gout and Uric Acid risk know Causes, Symptoms and Management
यूरिक एसिड की समस्या - फोटो : Adobe Stock

यूरिक एसिड बढ़ने की वजह क्या है?

यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे खानपान में गड़बड़ी को जिम्मेदार माना जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों में आनुवंशिक कारण, किडनी की कार्यक्षमता में कमी, कुछ दवाओं और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी यूरिक एसिड बढ़ने की दिक्कत हो सकती है।
 

  • रेड मीट और कुछ खास तरह के सीफूड में प्यूरीन ज्यादा होता है।
  • शराब या बीयर पानी गाउट के जोखिमों को बढ़ा सकती है। 
  • मीठे पेय और फ्रक्टोज की अधिकता भी जोखिमों का कारण बन सकती है।
  • मोटापा और किडनी से जुड़ी समस्याओं के शिकार लोगों में भी खतरा ज्यादा देखा जाता रहा है। 
Gout and Uric Acid risk know Causes, Symptoms and Management
रेड मीट से सेहत को खतरे - फोटो : Freepik.com

खानपान में क्या बदलाव करें?

यूरिक एसिड की समस्या होने पर हर तरह का प्रोटीन या दालें खाना पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नहीं है। डाइट को संतुलित रखें और उन चीजों से बचें जो हाई प्यूरीन वाले होते हैं।
 

  • रेड मीट और कुछ हाई प्यूरीन वाले सीफूड्स का सेवन कम से कम करें।
  • शराब और चीनी वाले सॉफ्ट ड्रिंक।
  • सब्जियां, साबुत अनाज, लो फैट वाले दूध और दही को डाइट में शामिल करें।
  • जूस और मीठे पेय की जगह साबुत फलों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gout and Uric Acid risk know Causes, Symptoms and Management
डाइट का रखें ख्याल - फोटो : Freepik.com

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए और किन बातों का ध्यान रखें?

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इससे शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन ठीक रहता है और पेशाब के जरिए अपशिष्ट बाहर निकालता रहता है।
 

  • दिनभर नियमित अंतराल पर पानी पिएं।
  • वजन अधिक है तो धीरे-धीरे वजन कम करने वाले उपाय करें।
  • नियमित हल्की या मध्यम शारीरिक गतिविधि करें। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed