फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: जनवरी के बाद पहली बार दैनिक मामलों में भारी उछाल, क्या यह एक और लहर का है संकेत?

Sat, 11 Jun 2022 02:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Jun 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
latest covid news and updates in hindi, sign of fourth wave in india
भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले - फोटो : iStock

देश में पिछले एक हफ्ते के आंकड़े उठाकर देखें तो स्पष्ट होता है कि कोरोना संक्रमण एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। चार दिनों से लगातार संक्रमण के दैनिक मामले सात हजार के आंकड़े के ऊपर बने हुए थे। शुक्रवार को देश में 7500 से अधिक नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई जबकि पिछले 24 घंटे में यह आंकड़ा बढ़कर 8329 तक पहुंच गया है। कोरोना के एक बार फिर से बढ़ते मामले डराने वाले हैं, ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या देश एक और लहर की तरफ बढ़ रहा है? यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट्स के कारण स्थिति बिगड़ने की खबरें सामने आती रही हैं।



भारत में पिछले कुछ दिनों का डेटा देखा जाए तो पता चलता है कि सबसे ज्यादा मामले मुंबई में दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 7 दिनों में यहां संक्रमण के मामलों में भारी उछाल देखा गया है। इसी तरह राजधानी दिल्ली में भी एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने की खबर है। यहां संक्रमण के 655 नए केस दर्ज किए गए जो मई के बाद सर्वाधिक हैं।

संक्रमण के मामलों में हो रहे उछाल ने चिंता बढ़ा दी है, विशेषज्ञ सभी लोगों से बचाव के उपाय करते रहने की अपील कर रहे हैं। आइए संभावित खतरे को समझने की कोशिश करते हैं।

latest covid news and updates in hindi, sign of fourth wave in india
कोविड-19 संक्रमण में उछाल - फोटो : Pixabay

जनवरी के बाद पहली बार मामलों में बड़ा उछाल

कोविड-19 के आंकड़ों पर नजर डालें तो समझ आता है कि जनवरी में देश में आई कोरोना की तीसरी लहर के बाद ऐसा पहली बार है जब संक्रमण के मामलों में इतना तेजी से उछाल देखा जा रहा है। दैनिक मामले 103 दिनों में पहली बार 8,000 से पार गए हैं।

महाराष्ट्र और केरल से देशभर में सामने आ रहे मामलों के लगभग 70% केस रिपोर्ट किए जा रहे हैं। मई के बाद दिल्ली के भी केस फिर से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में डेली टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) बढ़कर 2.3% हो गया, जो इस साल 15 फरवरी के बाद सबसे अधिक है। 

latest covid news and updates in hindi, sign of fourth wave in india
कई देशों में घट रहे संक्रमण के आंकड़े - फोटो : iStock

वैश्विक स्तर के डेटा अलग

देश में जहां एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं, वहीं वैश्विक स्तर पर संक्रमण के आंकड़ों में थोड़ी कमी देखी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया को अगर छोड़ दिया जाए तो वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस के नए मामलों और मौतों की संख्या में गिरावट आई है। संक्रमण के मामले 12% गिरकर 30 लाख तक हो गए हैं, वहीं संक्रमण से मौत के मामले 22 प्रतिशत घटकर लगभग 7,600 रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
latest covid news and updates in hindi, sign of fourth wave in india
कोरोना का बढ़ता खतरा - फोटो : पीटीआई

क्या देश चौथी लहर की तरफ बढ़ रहा है?

भारत में संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ एक बार फिर से यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या देश में चौथी लहर आने वाली है? इस बारे में आईसीएमआर में एडीजी समीरन पांडा कहते हैं, पिछले कुछ दिनों के बढ़ते मामलों के आधार पर इतनी जल्दी कहना कि चौथी लहर आ रही है, यह सही नहीं है। हमें जिला स्तर पर आंकड़ों की जांच करने की जरूरत है। कुछ जिलों में केस की बढ़ोतरी को राष्ट्रीय स्तर का पैमाना नहीं माना जा सकता है। कोरोना का हर वैरिएंट चिंताजनक नहीं है, ऐसे में फिलहाल ऐसे कयास नहीं लगाए जा सकते, हालांकि सभी लोगों को सावधानी बरतते रहना चाहिए।

विज्ञापन
latest covid news and updates in hindi, sign of fourth wave in india
संक्रमण से बचाव के उपाय करना जरूरी - फोटो : Pixabay

केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश

कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया गया है कि वे इसके प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को महामारी की स्थिति को “नियंत्रित' करने के प्रयास करने को कहा है।

वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से मामलों में उछाल देखा जा रहा है ऐसे में सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से भी संक्रमण के प्रसार को रोकने और इससे बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। प्रसार को नियंत्रित करने में मास्क पहनना सबसे प्रभावी उपाय माना जाता रहा है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed