फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: त्वचा में जलन हो या खुजली, ये चार घरेलू उपाय हैं रामबाण, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा लाभ

Sat, 11 Jun 2022 11:43 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Jun 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
Home Remedies For Burning and Itchy Skin In Hindi, skin care in summer
त्वचा की समस्याएं - फोटो : iStock

गर्मी के दिनों में त्वचा संबंधित समस्याओं का बढ़ना स्वाभाविक माना जाता है। तेज धूप और गर्मी-पसीने के कारण त्वचा में खुलजी, जलन और चकत्ते बढ़ने की दिक्कत हो सकती है, ऐसे में इस मौसम में आपको विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। त्वचा की इन समस्याओं पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो जोखिम और भी बढ़ सकता है। वर्षों से इस तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए दादी-नानी के घरेलू नुस्खों को प्रयोग में लाया जाता रहा है। ये न सिर्फ त्वचा की समस्याओं को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं, साथ ही त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी कुछ उपायों को विशेषज्ञ काफी लाभप्रद मानते रहे हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस मौसम में लोगों में एक्जिमा की दिक्कत अधिक देखने को मिलती है। एक्जिमा के कारण फटी हुई त्वचा, लालिमा, जलन-चुभन जैसी दिक्कतें काफी बढ़ जाती हैं। कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपचार एक्जिमा को बिना दवाइयों के भी आसानी से ठीक करने में सहायक हो सकते हैं। सभी लोगों को इन उपायों के बारे में जरूर जानना चाहिए। आइए ऐसे ही चार रामबाण घरेलू उपचार के बारे में जानते हैं।

Home Remedies For Burning and Itchy Skin In Hindi, skin care in summer
त्वचा के लिए एलोवेरा के लाभ - फोटो : iStock

त्वचा की समस्याओं में एलोवेरा जेल के लाभ

एलोवेरा के इस्तेमाल को त्वचा से संबंधित तमाम तरह की समस्याओं के उपचार के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। एलोवेरा में जीवाणुरोधी, रोगाणुरोधी और घावों को भरने वाले गुण होते हैं, जो त्वचा से संबंधित तमाम तरह की दिक्कतों को कम करने में मददगार माने जाते हैं। त्वचा के संक्रमण को रोकने के साथ सूखी-फटी त्वचा, जलन और चकत्तों को कम करने में भी इसका प्रयोग काफी कारगर हो सकता है। 

Home Remedies For Burning and Itchy Skin In Hindi, skin care in summer
नारियल के तेल के लाभ - फोटो : istock

नारियल का तेल

नारियल के तेल में मौजूद गुण, त्वचा से संबंधित कई प्रकार की दिक्कतों को कम करने में आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। त्वचा से खोई हुई नमी को दोबारा वापस लाकर एक्जिमा की समस्या में राहत दिलाने के लिए इसका प्रयोग काफी लाभप्रद साबित हो सकता है। इसके अतिरिक्त अध्ययनों से पता चलता है कि नारियल का तेल सूजन को कम करने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedies For Burning and Itchy Skin In Hindi, skin care in summer
त्वचा के लिए क्या फायदेमंद है - फोटो : iStock

ओटमील बाथ के लाभ

गर्मी के दुष्प्रभावों के कारण होने वाली त्वचा की समस्याओं को कम करने में कोलाइडल ओटमील बाथ को बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह खुजली से राहत दिलाने के साथ त्वचा में जलन और सूजन की दिक्कतों को कम करने में आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकती है। त्वचा की समस्याओं के आधार पर इसकी मात्रा के निर्धारण के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लें। 

विज्ञापन
Home Remedies For Burning and Itchy Skin In Hindi, skin care in summer
नीम से त्वचा की दूर होंगी दिक्कतें - फोटो : iStock

त्वचा की दिक्कतों में नीम के लाभ

नीम के तेल में फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और रोगाणुरोधी यौगिक होते हैं, ये आपकी त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचा सकते हैं। अनुसंधान से पता चलता है कि ये यौगिक त्वचा के संक्रमण से लड़ने में मदद करने का साथ, घावों को भरने, लालिमा-खुजली आदि को कम करने के साथ उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं। नीम को वर्षों से त्वचा की समस्याओं से राहत पाने के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed