Gym Tips : हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कहा गया कि जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके पहले अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर और कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार को भी जिम में हार्ट अटैक आने से दोनों की मौत हो गई थी। कम उम्र के लोगों में हृदय संबंधी रोग, हार्ट अटैक से मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। चिंता की बात ये है कि व्यायाम को स्वस्थ शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है, ऐसे में जिम में वर्कआउट के दौरान हृदय रोग से मरने वालों के मामले बढ़ रहे हैं। सवाल ये है कि फिटनेस को लेकर अलर्ट रहने वालों लोगों में हृदय रोग का जोखिम क्यों है? हार्ट अटैक और वर्कआउट का क्या संबंध है? अगर आप भी फिट रहने के लिए जिम जाते हैं या वर्कआउट करते हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें।
Gym Tips: दिल की बीमारी से रहना है सुरक्षित तो जिम में वर्कआउट करते समय रखें इन बातों का ध्यान
जिम में वर्कआउट करते समय रखें इन बातों का ध्यान
युवाओं को हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही जिम करना चाहिए। युवाओं को कोरोनरी आर्टरी डिजीज हो सकती है। इसलिए अपनी आयु और शरीर की क्षमता के मुताबिक व्यायाम करें।
आजकल 22 साल से अधिक उम्र के अधिकतर युवा बॉडी बनाने के लिए ओवर एक्सरसाइज करते हैं। शरीर की क्षमता से ज्यादा व्यायाम करने से दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए अपनी क्षमताओं को पहचानें और इंस्ट्रक्टर व चिकित्सक की सलाह के आधार पर ही अपने लिए सही एक्सरसाइज का चुनाव करें।
जिन लोगों ने हाल ही में हार्ट सर्जरी कराई है, वह हैवी एक्सरसाइज न करें। सर्जरी के बाद ऐसे लोगों को सिर्फ वॉक करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक हार्ट सर्जरी के कम से कम 6 हफ्तों बाद ही एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं लेकिन इसके लिए भी अपने डॉक्टर से पहले अनुमति लें।
---------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।