फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gym Tips: दिल की बीमारी से रहना है सुरक्षित तो जिम में वर्कआउट करते समय रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 06 Oct 2023 10:33 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Oct 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Know Prevention From Heart Disease While Workout in gym Tips in Hindi
दिल की बीमारी से बचने के लिए जिम जाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Pixabay

Gym Tips : हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कहा गया कि जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके पहले अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर और कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार को भी जिम में हार्ट अटैक आने से दोनों की मौत हो गई थी। कम उम्र के लोगों में हृदय संबंधी रोग, हार्ट अटैक से मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। चिंता की बात ये है कि व्यायाम को स्वस्थ शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है, ऐसे में जिम में वर्कआउट के दौरान हृदय रोग से मरने वालों के मामले बढ़ रहे हैं। सवाल ये है कि फिटनेस को लेकर अलर्ट रहने वालों लोगों में हृदय रोग का जोखिम क्यों है? हार्ट अटैक और वर्कआउट का क्या संबंध है? अगर आप भी फिट रहने के लिए जिम जाते हैं या वर्कआउट करते हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें।

Know Prevention From Heart Disease While Workout in gym Tips in Hindi
शरीर की क्षनता को पहचानकर करें वर्कआउट - फोटो : pixabay

जिम में वर्कआउट करते समय रखें इन बातों का ध्यान

युवाओं को हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही जिम करना चाहिए। युवाओं को कोरोनरी आर्टरी डिजीज हो सकती है। इसलिए अपनी आयु और शरीर की क्षमता के मुताबिक व्यायाम करें।

Know Prevention From Heart Disease While Workout in gym Tips in Hindi
ओवर एक्ससाइज से ह्रदय रोग का जोखिम - फोटो : Pixabay

आजकल 22 साल से अधिक उम्र के अधिकतर युवा बॉडी बनाने के लिए ओवर एक्सरसाइज करते हैं। शरीर की क्षमता से ज्यादा व्यायाम करने से दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए अपनी क्षमताओं को पहचानें और इंस्ट्रक्टर व चिकित्सक की सलाह के आधार पर ही अपने लिए सही एक्सरसाइज का चुनाव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Prevention From Heart Disease While Workout in gym Tips in Hindi
अगर हार्ट सर्जरी हुई है तो जिम जाने से बचें - फोटो : istock

जिन लोगों ने हाल ही में हार्ट सर्जरी कराई है, वह हैवी एक्सरसाइज न करें। सर्जरी के बाद ऐसे लोगों को सिर्फ वॉक करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक हार्ट सर्जरी के कम से कम 6 हफ्तों बाद ही एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं लेकिन इसके लिए भी अपने डॉक्टर से पहले अनुमति लें।

विज्ञापन
Know Prevention From Heart Disease While Workout in gym Tips in Hindi
वर्कआउट से पहले वार्म अप जरूर करें। - फोटो : iStock
अगर आप घर पर या जिम में वर्कआउट करते हैं तो हफ्ते में 5-6 बार एक्सरसाइज के साथ ही 5-10 मिनट श्वास संबंधी योगाभ्यास जरूर करें। वर्कआउट से पहले पांच मिनट वार्म अप करें। फिर पांच मिनट के लिए कूल डाउन एक्सरसाइज करें। उसके बाद ही वर्कआउट की शुरुआत करें।

---------
नोट: यह लेख विशेषज्ञों की सलाह के  आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed