{"_id":"5acdad764f1c1bd63d8b4790","slug":"know-how-your-expensive-smart-phone-makes-you-ill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं महंगा स्मार्ट फोन आपको बीमार तो नहीं बना रहा, वजह जान लेंगे तो क्या करेंगे?","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
कहीं महंगा स्मार्ट फोन आपको बीमार तो नहीं बना रहा, वजह जान लेंगे तो क्या करेंगे?
प्रस्तुति: छवि अग्रवाल
Updated Fri, 13 Apr 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप अपने महंगे स्मार्ट फोन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करते हैं, तो संभल जाएं। इससे आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। खाते वक्त हाथ में मोबाइल। कहीं जाते वक्त हाथ में मोबाइल। सोते वक्त हाथ में मोबाइल। आप कहीं भी हों, कोई भी काम कर रहे हों, आपका मोबाइल आपके हाथों से दूर नहीं होता। दिन-रात, सोते-जागते, आपकी उंगलियां एवं आपकी नजरें फोन पर ही टिकी रहती हैं। चाहे कितना भी थके हों, मोबाइल चेक करना नहीं भूलते। बेशक, तकनीक ने जिंदगी को आसान कर दिया है, लेकिन सेहत के लिए ये उतने ही हानिकारक भी हैं।
रात में नींद नहीं:
कई अध्ययनों से पता चला है कि मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल से नींद से संबंधित समस्या पैदा होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, मध्यरात्रि फोन की घंटी का बजना। देर रात तक फोन पर बातें करना। रात में देर तक मोबाइल का उपयोग करना 'स्लीप डिसऑर्डर' जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

दिल के लिए ठीक नहीं:
सेलफोन की रेडिएशन से न सिर्फ कैंसर होने का खतरा बढ़ता है, बल्कि क्रोनिक डिजीज जैसे हृदय की समस्याएं भी जुड़ी हुई हैं। यूरोपियन जर्नल ऑफ ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मोबाइल और कॉर्डलेस फोन द्वारा निकलने वाली रेडिएशन हृदय के कार्यप्रणाली में असामान्यता और बाधा उत्पन्न करता है।

बढ़ सकती है इनफर्टिलिटी:
जो पुरुष हद से ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें सतर्क होने की जरूरत है। एक शोध में पुरुषों के एक समूह को शामिल किया गया, जो मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करते थे। मोबाइल फोन रेडिएशन के कारण उनके वीर्य में स्पर्म सेल काउंट में कमी पाई गई है।

सुनने में होगी दिक्कत:
आज, सड़क पर चलते हर दूसरे व्यक्ति के कानों में ईयरफोन लगा होता है। सिर्फ ईयरफोन लगाकर तेज आवाज में गाना सुनना ही आपके सुनने की क्षमता को प्रभावित नहीं कर रहा, बलि्क मोबाइल रेडिएशन भी इसका एक बड़ा कारण है। एक अध्ययन में कहा गया है कि रोजाना लगभग दो घंटे से अधिक फोन पर बात करने वाले लोगों को कम सुनाई देने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।