फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट और कमर की चर्बी का दुश्मन है ये खास आसन

Sat, 28 Oct 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 28 Oct 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
Know how Naukasana will help you to reduce your belly fat
गलत दिनचर्या और खानपान की आदतों की वजह से पेट से संबंधित कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। जिसमें मोटापा सबसे प्रमुख है। ऐसे में अंग्रेजी में 'बोट पोज' नाम से फेमस नौकासन आपकी मदद कर सकता है। इस आसन में शरीर को नाव के आकार की तरह रखकर योग का अभ्यास किया जाता है| इसके नियमित अभ्यास से पेट और कमर की चर्बी खत्म हो जाती है। 


पढ़ें- चंद दिनों में होगी बैक फैट की छुट्टी, बस करनी होगी ये आसान एक्सरसाइज
Know how Naukasana will help you to reduce your belly fat
ऐसे करें नौकासन

पीठ के बल लेट जाएं। दोनों बांहों को शरीर के पास सीधा रखें।
  • फिर दोनों पैरों को छत की ओर ऊपर उठाएं।
  • इसके बाद शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं।
  • दोनों हाथों को पैर के सामने लाएं और अपनी दृष्टि पैरों पर केन्द्रित करें।
  • इस मुद्रा में जितनी देर हो सके रुकें। फिर धीरे-धीरे सामान्य पूर्ववत मुद्रा में लौट आएं।
Know how Naukasana will help you to reduce your belly fat
नौकासन के लाभ
-
इस आसन को करने से रीढ की हड्डियां सीधी और मजबूत होती हैं|
-नौकासन करने से ध्यान और आत्मबल बढ़ता है| स्टूडेंट्स के लिए यह आसन बहुत ही फायदेमंद है|
-इससे पाचन क्रिया, छोटी-बड़ी आँत में लाभ मिलता है और हर्निया रोग में भी यह आसन लाभप्रद है|
-इस आसन का अभ्यास करने से पेट की मांसपेशियां संतुलित होती है जिससे पाचन तंत्र सुधरता है|
-जिन लोगो को नींद बहुत ज्यादा आती हो उन लोगो के लिए नौका आसन सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how Naukasana will help you to reduce your belly fat
NAUKASANA
सावधानियां
-यदि कोई व्यक्ति अनिंद्रा और हृदय से सम्बन्धी रोग से पीड़ित हैं तो उसे इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए|
-नौकासन योग खाली पेट करना चाहिए |
-स्लिप डिस्क की शिकायत वाले लोगों को यह योग नहीं करना चाहिए |
-मेरुदंड में कड़ापन या पेट संबंधी गंभीर रोग हो तो भी यह आसन न करें।
-जब कमर में दर्द हो तो यह आसन नहीं करनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed