किसी भी काम को सही तरीके से करने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि हमें उसके बारे में पूरी जानकारी हो। यहीं नियम योग पर भी लागू होता है। अगर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने जा रहें हैं तो उसके बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर लें। तो आइए जाने योग को करने से पहले और बाद में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
योग की अधूरी जानकारी पहुंचा सकती है सेहत को नुकसान, जानें योग करने का सही तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग करने से शरीर की बहुत सी ऊर्जा खर्च हो जाती है जिसकी वजह से शरीर का तापमान बहुत बढ जाता है। इसलिए योग के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
योग करने के तुरंत बाद पानी पीने से गले में कफ की समस्या हो सकती है। इसलिए योग के बाद कुछ देर इंतजार करके ही पानी पीना चाहिए।
योग या एक्सरसाइज करने से पहले अक्सर यही सलाह दी जाती है कि खाना खाने के तुरंत बाद इनका अभ्यास कतई न करें। ऐसा करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। खाना खाने के तीन घंटे के बाद योग किया जा सकता है।
अगर आप बीमार हैं तो योग न करें। यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। अगर उनकी हां हो तो योग किया जा सकता है।