फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: कपालभाति प्राणायाम मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक समस्याओं में भी लाभकारी, जरूर करें अभ्यास

Fri, 02 Dec 2022 11:13 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Dec 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Kapalbhati Yoga Benefits for physical Health, pranayam for kidney and liver patients
कपालभाति योग से होने वाले लाभ - फोटो : istock

योग विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को नियमित रूप से योग-व्यायाम करने की सलाह देते हैं। योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ में आपके लिए मददगार है। अक्सर माना जाता है कि प्राणायाम के अभ्यास सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं, पर विशेषज्ञों ने पाया कि कुछ प्रकार के प्राणायाम कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं को कम करने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि कपालभाति ऐसा ही प्राणायाम है जिससे मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। कई बीमारियों में भी कपालभाति से विशेष लाभ पाया गया है।



योग विशेषज्ञों के मुताबिक कपालभाति के दैनिक अभ्यास की आदत मन को शांत करने के साथ पाचन अंगों, रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभकारी हो सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि किडनी और लिवर की समस्याओं में भी इस प्राणायाम योगाभ्यास से विशेष लाभ पाया जा सकता है।

आइए नियमित रूप से कपालभाति करने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

Kapalbhati Yoga Benefits for physical Health, pranayam for kidney and liver patients
योगासनों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

कपालभाति प्राणायाम करने का तरीका

योग विशेषज्ञ बताते हैं, कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास काफी आसान है और इसे एक स्थान पर बैठकर आसानी से किया जा सकता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए कपालभाति प्राणायाम से लाभ हो सकता है। इस योग के अभ्यास के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं और दोनों हाथों को शांत स्थिति में रखें। अब गहरी सांस अंदर लेते हुए इसे झटके छोड़ें। सांस छोड़ते समय पेट अचानक से पीछे खिंचता है। रोजाना इस योग के अभ्यास की आदत बनाएं।

Kapalbhati Yoga Benefits for physical Health, pranayam for kidney and liver patients
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए करें योग - फोटो : istock

कपालभाति करने से किडनी-लिवर को लाभ

कपालभाति प्राणायाम करने को मानसिक स्वास्थ्य के साथ शरीर के कई अंगों के लिए लाभकारी पाया गया है, विशेषतौर पर पाचन अंगों के लिए इसे काफी कारगर अभ्यास के तौर पर जाना जाता है। योग विशेषज्ञों ने पाया कि कपालभाति के नियमित अभ्यास की आदत  किडनी-लिवर को स्वस्थ रखने के साथ इसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि इस योग के अभ्यास से पाचन अंगों में रक्त का संचार बढ़ता है। इस अभ्यास को आंखों की सेहत के लिए भी विशेष लाभकारी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapalbhati Yoga Benefits for physical Health, pranayam for kidney and liver patients
कपालभाति से क्या फायदा होता है? - फोटो : Pixabay

कपालभाति से होने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ

कपालभाति का अभ्यास शरीर को कई अन्य प्रकार से लाभ पहुंचा सकता है। सभी लोगों को रोजाना इस प्राणायाम की आदत बनानी चाहिए। 

  • कपालभाति अभ्यास के दौरान शरीर को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, यह शरीर में गर्मी उत्पन्न करती है और विषाक्त पदार्थों को निकालने में लाभकारी है।
  • इस श्वास तकनीक से किडनी की तमाम बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
  • कपालभाति प्राणायाम आपकी आंखों को आराम देता है। इससे काले घेरों के साथ आंखों की परेशानियों को ठीक करने में मदद मिल सकती है। 
  • यह रक्त परिसंचरण और पाचन में सुधार करता है।
  • कपालभाति प्राणायाम से वजन घटाने में भी मदद मिलती है, यह आपके मेटाबॉलिज्म रेट को तेजी से बढ़ाता है।



------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed