फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: आंतों को स्वस्थ रखना पूरे शरीर के लिए जरूरी, जानिए किन योगासनों के अभ्यास से इसमें पा सकते हैं आराम

Mon, 05 Dec 2022 11:57 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Dec 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
intestine health tips, best yoga for gut health in hindi
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें - फोटो : Pixabay

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन का ठीक रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। इसके लिए लिवर और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों के साथ-साथ आंतों को स्वस्थ रखने वाले उपाय किए जाने भी जरूरी होते हैं। आंतें, भोजन को पचाने में मदद करती हैं। इसके अलावा आंतों के माध्यम से ऐसे हार्मोन्स का भी उत्पादन होता है जो शरीर के अन्य भागों में संदेश ले जाने के लिए जरूरी होती हैं। आंतों में होने वाली समस्या के कारण भोजन का ठीक से पाचन और पोषक तत्वों का सही तरीके से अवशोषण नहीं हो पाता है जिससे शरीर में कई प्रकार की समस्याओं का जोखिम हो सकता है। 



डॉक्टर्स बताते हैं आंतों को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन करते रहना चाहिए। भोजन में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना आंतों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा अध्ययनों में पाया गया है कि कुछ प्रकार के योगासनों को दिनचर्या का हिस्सा बनाना भी आंतों की सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है।

आइए जानते हैं कि इसके लिए नियमित रूप से किन योगासनों का अभ्यास किया जा सकता है? 

intestine health tips, best yoga for gut health in hindi
त्रिकोणासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : istock

त्रिकोणासन योग का करें अभ्यास

त्रिकोणासन योग, संपूर्ण शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है। शरीर की बेहतर तरीक से स्ट्रेचिंग करने के साथ त्रिकोणासन योग कब्ज को दूर करने और पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है। पाचन विकारों को कम करके इससे संबंधित अंगों की बीमारियों से निपटने में भी त्रिकोणासन योग करना काफी फायदेमंद हो सकता है। छाती, गर्दन, कूल्हों और कंधों के लिए भी इस मुद्रा के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है।

intestine health tips, best yoga for gut health in hindi
कैमल पोज से होने वाले फायदे - फोटो : istock

कैमल पोज से पाचन को लाभ

पाचन स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से कैमल पोज के अभ्यास को भी कारगर माना जाता है। यह योग मुद्रा पेट और आंतों की बेहतर तरीके से स्ट्रेचिंग करके कब्ज को कम करने और भोजन के पाचन को बढ़ावा देने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। अधिवृक्क ग्रंथियों को उत्तेजित करने में भी कैमल पोज योग से लाभ पाया जा सकता है। सभी उम्र के लोगों के लिए इस योग को फायदेमंद माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
intestine health tips, best yoga for gut health in hindi
धनुरासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : pixabay

धनुरासन से होने वाले फायदे

धनुरासन को 'बो पोज' योग के नाम से भी जाना जाता है, यह योगासन भी पाचन को ठीक रखने और आंतों-लिवर की सेहत में सुधार करने में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। यह योग पाचन अंगों की स्ट्रेचिंग करके कब्ज को कम करने और पीठ के निचले हिस्से में दर्द से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद हो सकता है। पेट की मांसपेशियों से संबंधित जोखिमों को कम करने और पीठ से संबंधित कई तरह की परेशानियों को कम करने में भी धनुरासन योग से लाभ पाया जा सकता है।





------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed